फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   31 people staked their claim for the post of district president

Bijnor News: जिलाध्यक्ष पद के लिए 31 ने ठोकी दावेदारी

Sat, 11 Jan 2025 05:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 11 Jan 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
31 people staked their claim for the post of district president
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए 31 नेताओं ने अपनी दावेदारी की है। शुक्रवार को हुए नामांकन में 10 से ज्यादा महिलाएं भी शामिल हैं। सुबह से ही पार्टी के जिला कार्यालय पर भारी गहमागहमी रही।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुक्रवार सुबह दस बजे जिला कार्यालय पर शुरू हुई। चुनाव जिला पर्यवेक्षक शंकर गिरी, जिला चुनाव अधिकारी अरुण पाठक व सह जिला चुनाव अधिकारी प्रमोद चौहान की देखरेख में नामांकन दाखिल किए गए।
विज्ञापन

पार्टी हाईकमान ने एक दिन पहले ही प्रस्तावक व अनुमोदक की पूर्व में निर्धारित संख्या छह में ढील दे दी थी। इसके चलते आवेदन करने के इच्छुक कई नेता मैदान में आ गए और नामांकन करने वालों की संख्या 32 पहुंच गई। संजीव त्यागी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब आवेदकों की संख्या 31 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कराया नामांकन : क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, वर्तमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, जिला महामंत्री विनय राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. नवनीत गर्ग, धामपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष लीना सिंघल, राजीव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलौत, दिनेश सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, कृष्ण बलदेव सिंह, विवेक कर्णवाल, धीर सिंह, प्रभान सिंह, केशव दीक्षित, पीयूष कुमार मित्तल, बृजपाल सैनी, मुकुल रंजन दीक्षित, तरुण कुमार, भीष्म सिंह, नीरज शर्मा, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, शोभा शर्मा, मधु भूषण, तिलक राज सैनी, पिंकी चौधरी, विकास अग्रवाल, शशि बाला चौहान, संजीव सुदर्शन, कुंवरदीप देशवाल, कृष्ण कुमार रवि, सविता शर्मा।

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed