{"_id":"651710a186a82bd6330a1f56","slug":"30-women-and-men-initiated-gayatri-mantra-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-3848-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 30 महिलाओं और पुरुषों ने गायत्री मंत्र की दीक्षा ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 30 महिलाओं और पुरुषों ने गायत्री मंत्र की दीक्षा ली
विज्ञापन
नजीबाबाद-गायत्री शक्तिपीठ में नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। गायत्री परिवार की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। ्र30 महिलाओं और पुरुषों को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी गई।
गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में साधकों ने नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ में आहुतियां डालीं। डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि जातिवाद के भेदभाव को छोड़कर नागरिक राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने अपील की। कार्यक्रम में 10 प्रज्ञा मंडल, 10 महिला मंडल, 10 युवा मंडल गठित किए गए, जो गायत्री मंत्र और यज्ञ को घर-घर पहुंचाएंगे। 15 पुरुष और 15 महिलाओं को गायत्री मंत्र की दीक्षा भी दी गई। मुख्य पूजन शक्तिपीठ के अध्यक्ष कमल शर्मा, सचिव जितेंद्र सिंह, ट्रस्टी दीपक त्यागी ने किया।
गायत्री यज्ञ में सारिका अग्रवाल, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, विपिन मेहरा, धनश्याम सिंह, रामपाल, हरीश शर्मा ने वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दिलवाईं।