फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   30 thousand voters will vote at 23 polling stations

Bijnor News: 23 मतदान केंद्रों पर 30 हजार मतदाता करेंगे मतदान

Sat, 28 Jan 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
30 thousand voters will vote at 23 polling stations
- दस जोन और 23 सेक्टर में बांटा गया जिला
विज्ञापन

- 15 थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स रहेगी तैनात
- 950 पुलिसकर्मी और एक प्लाटून-दो कंपनी पीएसी बल भी तैनात
- कलक्ट्रेट से रविवार को जारी होंगी पोलिंग पार्टियां
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक का चुनाव 30 जनवरी को होना है। जिले में 23 मतदान केंद्र और 36 बूथों पर मतदान होगा। इस बार 30649 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
चुनाव को लेकर हुई बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी एसडीएम, सीओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट और थानेदारों के संग तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों पर मंथन किया। वहीं निर्देश दिए कि बैठक की समाप्ति के बाद तत्काल मतदान स्थल का बारीकी से निरीक्षण करें। शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में 30 जनवरी को होने वाले बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन की तैयारियों के संबंध हुई बैठक हुई। डीएम ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को पूर्ण रूप से निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है। कहा कि मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित कराया जा चुका है। कहा कि मतदान से पूर्व सभी निर्धारित केंद्रों व बूथों का भौतिक निरीक्षण करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 30649 मतदाता है। इनके लिए जनपद में 23 मतदान केंद्र व 36 मतदेय स्थल बनाएं गए हैं। बताया कि 1200 से ज्यादा जिस बूथ पर वोट होंगे, वहां पर एक पीठासीन अधिकारी के संग चार कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। कहा कि आयोग के निर्देश है कि जिस व्यक्ति का वोट है, उसे कार्मिक ना बनाया जाएं। बताया कि मतदान 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। इस अवसर पर एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण रंजन, उप जिलाधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुमित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा चुनाव
मतदान स्थल के सभी महत्वूपर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे। उनका नियमित संचालन करते हुए निगरानी के लिए कर्मचारियों की क्रमवार नियुक्ति की जाएगी। सीसीटीवी की निगरानी में यह चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर बनेगी कोविड डेस्क
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली है। मतदान केंद्रों पर कोविड डेस्क की स्थापना की जाएगी।
डीएम ने बताया कि रविवार को कलक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों की मतदान स्थलों के लिए रवानगी होगी।
23 सेक्टर में बांटा गया जिला
एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस अफसरों ने सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने के लिए जिले को दस जोन और 23 सेक्टर में बांटा है। बूथों पर सुरक्षा के लिहाज से 950 पुलिसकर्मी और पीएसी एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed