{"_id":"5f7e09398ebc3edc1f663b3a","slug":"30-thousand-people-invoiced-fined-15-lakhs-bijnor-news-mrt5050182120","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार लोगों का चालान, 15 लाख वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार लोगों का चालान, 15 लाख वसूला जुर्माना
विज्ञापन

नूरपुर। कोरोना काल में नूरपुर पुलिस द्वारा मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। लॉकडाउन से अब तक करीब 30 हजार लोगों का चालान कर 15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया पुलिस द्वारा रोजाना अभियान चलाकर मास्क न पहनने व दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हो रही है। कहा पुलिस द्वारा चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर मास्क व हेलमेट के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम अलीनगर पालनी निवासी पवन कुमार, ग्राम पूरनपुर नंगला निवासी शफीक और चांगीपुर निवासी अरविंद उर्फ भीम को शराब माफिया घोषित कराया गया है। इसके अलावा रहटा बिल्लौंच निवासी फईम, अनीस, नफीस, रफी, वसीम, के अलावा गांवड़ी पनियाला निवासी नईम और आरिफ को गोवध माफिया घोषित किया जा चुका है। अपराधी किस्म के करीब 40 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।