फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   30 new corona infected found in the district

जिले में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 08 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
30 new corona infected found in the district
जिले में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में प्राप्त हुईं कुल 2008 जांच रिपोर्ट में 30 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जबकि 1978 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4718 हो गई है। इनमें से 4421 मरीज ठीक हुए हैं। 67 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 230 हो गए हैं।

सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि नए मरीजों में बिजनौर शहर से 15, नगीना के मोहल्ला काजी सराय, चांदपुर नगर, नहटौर के गांव नवादा चौहान, धामपुर नगर, एसबीआई कॉलोनी, हल्दौर नगर से तीन, देहरादून, गांव कुम्हारपुरा, नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्श नगर, आरसीपुरम, रामनगर कांशीरामपुर, मंडावर कस्बा, अकबराबाद से एक-एक व्यक्ति शामिल है। सीएमओ के अनुसार अब तक जिले से कुल 407962 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 406042 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। 401324 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। 1920 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed