Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   30 Inspector and Inspector banned

30 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले पर लगी रोक

Mon, 17 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
30 Inspector and Inspector banned
30 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले पर लगी रोक
विज्ञापन

बिजनौर। आईजी रमित शर्मा ने एसपी संजीव त्यागी के तबादले के बाद 30 इंस्पेक्टर व दरोगाओं के तबादलों पर रोक लगा दी है। इन तबादलों की आईजी से शिकायत की गई थी। तबादला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना है।

एसपी संजीव त्यागी का रविवार को प्रतापगढ़ जिले के लिए तबादला हो गया। उनकी जगह मिर्जापुर से डॉ. धर्मवीर सिंह बिजनौर आ रहे है। डॉ. धर्मवीर सिंह सपा सरकार के दौरान बिजनौर में एसपी देहात रह चुके हैं। एसपी संजीव त्यागी का तबादला कराने में सत्तादल के नेताओं का हाथ रहा है। इन नेताओं से एसपी का टकराव था। रविवार को प्रतापगढ़ तबादला होने के बाद एसपी ने करीब 30 दरोगा व दस इंस्पेक्टर के तबादले कर दिए। थोक में हुई इन तबादलों की शिकायत आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा से कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक शासन स्तर पर भी ये शिकायत हुई। इसके बाद आईजी ने इन तबादलों पर रोक लगा दी है। कहा कि नए एसपी के आने तक जिन दरोगा व इंस्पेक्टर के तबादले हुए हैं, उनकी रवानगी नहीं होगी। नए एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ही इन तबादलों पर चार्ज लेने के बाद निर्णय लेंगे। इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मची है। सूत्रों के मुताबिक एसपी से नाराज सत्तादल के कई नेताओं को भी थोक में हुए ये तबादले नागवार लगे थे। उन्होंने भी इन तबादलों की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed