फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   29 students of the district returned from Ukraine, waiting for the rest

यूक्रेन से लौटे जिले के 29 छात्र, बाकी का इंतजार

Sat, 05 Mar 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
29 students of the district returned from Ukraine, waiting for the rest
यूक्रेन से लौटने के बाद बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में अपने परिजनों से आपबीती सुनाते विपिन कुमार? - फोटो : BIJNOR
यूक्रेन से लौटे जिले के 29 छात्र, बाकी का इंतजार
विज्ञापन

बिजनौर। अब तक जिले के 29 छात्रों की यूक्रेन से वतनवापसी हो गई है। छात्र-छात्राओं के घर लौट आने से परिवार वालों की चिंताएं दूर हो गई हैं। हालांकि काफी छात्रों के अभी लौटने का इंतजार किया जा रहा है, जिनमें कुछ रोमानिया और कुछ पोलैंड में फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। कुछ छात्र अभी भी यूक्रेन में फंसे हो सकते हैं। प्रशासन ने 92 छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की थी जो यूक्रेन में मेडिकल की शिक्षा लेने के लिए गए। इनमें कई छात्रों के प्रशासन के पास भी फोन नंबर नहीं हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि 92 छात्रों की लिस्ट तैयार हुई थी, जिनमें 29 छात्रों की वापसी हो चुकी है।
किरतपुर का आदिल यूक्रेन से लौटा
किरतपुर। यूक्रेन में फंसा किरतपुर निवासी मोहम्मद आदिल शुक्रवार की सुबह पांच बजे अपने घर आ गया। जिगर के टुकड़े को अपने बीच पाकर परिजनों की आंखें खुशी से छलक उठीं। आदिल ने बताया कि वह यूक्रेन के पोलतावा शहर में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। युद्ध बमबारी के धमाकों से हम सब दहशत में जी रहे थे। दहशत के माहौल में हमारे ग्रुप के 180 छात्र और 30 छात्राएं लगभग 1700 किमी दूर रोमानिया पहुंचे, जहां से भारतीय वायुसेना का विमान से भारत लाया गया। परिजनों ने भारत सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

अबूजर के लौटते ही खिल उठे चेहरे
अफजलगढ़। मोहल्ला नायकसराय निवासी मेडिकल का छात्र मो. अबूजर यूक्रेन में फंस गया था। जो बृहस्पतिवार की रात सकुशल अपने घर लौटा। अबूजर ने बताया कि रोमानिया बार्डर पर उन्हें तीन दिन रुकना पड़ा। 15 किमी पैदल भी चले। खाने-पीने सहित अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अबूजर के घर वापस लौटने से उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। अबूजर ने बताया कि उनका किराये में कोई खर्च नही हुआ है। इसके लिए भारत सरकार की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुएब यूक्रेन से वापस लौटा
नहटौर। मोहल्ला रंगरेजान निवासी मौहम्मद फारूख का पुत्र शुएब यूक्रेन से वापस लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। फिलहाल शुएब नोएडा में अपने भाई के पास है। शुएब यूक्रेन में एमबीबीएस करने के लिए गया था। वह प्रथम वर्ष का छात्र है। वह यूक्रेन से बार्डर पार करते हुए रोमानिया पहुंचा, वहां से इंडियन एयर फोर्स के विमान से हिंडन एयर बेस गाजियाबाद आया। शुएब के भारत लौटने पर मोहल्ले वासियों व परिजनों ने सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

हंगरी होते हुए लौटा विपिन
गजरौला शिव। गांव स्वाहेड़ी बुजुर्ग निवासी ऋषिपाल विश्वकर्मा का पुत्र विपिन कुमार 2017 में यूक्रेन से एमबीबीएस कर रहा है। घर लौटने पर विपिन ने बताया कि 24 फरवरी को यूक्रेन के कीव शहर में अटैक हुआ तो वह घबरा गया। युद्ध शुरू होते ही वह 24 फरवरी को यूनिवर्सिटी छोड़ कीव चले गए। 25 फरवरी को वह लवीब सिटी में रहे। रात में ही बॉर्डर पास कर 27 फरवरी को हंगरी पहुंच गए। जहां 2 मार्च की रात 9:00 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हुए। 3 मार्च की सुबह वह 9:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट आ गए। जहां उन्हें यूपी के अधिकारी मिले । वे उन्हें यूपी भवन ले गए। अब घर लौटने पर परिजनों में खुशी का माहौल है।

यूक्रेन से लौटने के बाद अपने परिवार के साथ मंडावर का सुहेल।

यूक्रेन से लौटने के बाद अपने परिवार के साथ मंडावर का सुहेल।- फोटो : BIJNOR

यूक्रेन से लौटने के बाद अपने परिजनो के साथ किरतपुर का मोहम्मद आदिल।

यूक्रेन से लौटने के बाद अपने परिजनो के साथ किरतपुर का मोहम्मद आदिल।- फोटो : BIJNOR

यूक्रेन से लौटने के बाद अपने परिजनों के साथ अफजलगढ़ का अबूजर।

यूक्रेन से लौटने के बाद अपने परिजनों के साथ अफजलगढ़ का अबूजर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed