फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   29 new corona infected patients found in the district

जनपद में मिले 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज

Sun, 11 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
29 new corona infected patients found in the district
जनपद में मिले 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

नए मरीजों में बिजनौर शहर के दस, हल्दौर के 13 लोग शामिल, अब एक्टिव मामले बढ़कर 361 पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। फिर से बहुतायत संख्या में कोरोना संक्रमित केस मिलने का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। रविवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 1957 जांच रिपोर्ट में से 29 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 1675 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4860 हो गई है। इनमें से अब तक 4432 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 67 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 361 पर पहुंच गए हैं।

सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार रविवार जनपद में प्राप्त हुईं कुल 1676 जांच रिपोर्ट में से कुल 29 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इनके साथ में 1676 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। नए मरीजों में बिजनौर शहर से दस, हल्दौर से 13, नजीबाबाद से तीन, स्योहारा के मोहल्ला हिंदू चौधरियान, धामपुर की रानी बाग कॉलोनी, नूरपुर क्षेत्र के गांव से एक-एक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कुल चार लाख 13 हजार 793 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 11 हजार 627 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4860 लोग कोरोना पॉजिटिव और चार लाख 6767 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 2166 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 4432 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। अब तक कोरोना से कुल 67 लोगों की मौत हुई है और वर्तमान में 361 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed