फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   29 more infected in the district

जिले में 29 और मिले संक्रमित

Sat, 24 Oct 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
29 more infected in the district
जिले में 29 और मिले संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद जीआरपी और नगीना देहात थाने के पुलिसकर्मी सहित जिले में 29 और संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 1577 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3430 हो गई हैं। इनमें से अब तक 3228 लोग ठीक हो चुके। अब तक 51 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 151 हैं।

सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल एक लाख 66 हजार 472 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 3430 पॉजिटिव और लगभग एक लाख 61 हजार 474 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। सीएमओ के अनुसार नए मरीजों में शहर के मोहल्ला खत्रियान बी-14, नगर के एक अन्य मोहल्ले, नजीबाबाद, स्योहारा, नूरपुर नगर, रेहड़, से दो-दो, नजीबाबाद के मोहल्ला रमपुरा, जलालाबाद, गांव अलीपुरा, ईशापुर, अफजलगढ़, सेला, बिलारी, रामगढ़, बसेड़ा, जीआरपी नजीबाबाद, नगीना देहात का पुलिसकर्मी, झिंझाना, धामपुर, हृदयाल कॉलोनी, गांव जैतरा, अहमदपुर जलाल, चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी, सीमा वेरायटी प्लेस और शंकर बाजार से एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed