फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   287 health workers protected

287 स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया प्रतिरक्षित

Sun, 17 Jan 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
287 health workers protected
बिजनौर में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने वाली लैब टेक्नीशियन मीनाक्षी राजपूत। - फोटो : BIJNOR
287 स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया प्रतिरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में कुल चार सरकारी अस्पतालों में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों को सीरम इंस्टीट्यूट पुणे द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन की डोज दी गई। इस दौरान कुल 287 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना रोधी टीके से प्रतिरक्षित किया गया, जबकि 400 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगने थे। अब इन्हें 28 दिन के बाद 15 फरवरी को फिर से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए इन स्वास्थ्य कर्मियों को अग्रिम तिथि का कार्ड दिया गया है। टीका लगवाने पहुंचे कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर और थर्मल स्क्रीनिंग से शरीर के तापमान आदि की जांच की गई। इसके बाद ही उन्हें प्रतिरक्षित किया गया।
शनिवार को संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। सुबह लगभग नौ बजे जिला अस्पताल की कोल्डचेन से वैक्सीन बॉक्स टीकाकरण कक्ष तक पहुंचाया गया। इसके बाद लगभग 10:20 बजे डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव आदि अधिकारियों ने जिला अस्पताल बने बूथ-एक और महिला अस्पताल के बूथ-2 का निरीक्षण किया। करीब 10:30 बजे जिला अस्पताल और 10:50 बजे महिला अस्पताल में प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना गया। इसके बाद टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को जिले में कुल चार सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण की शुरुआत की गई। इनमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना और स्योहारा शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह लगभग 11:15 बजे सर्वप्रथम जिला अस्पताल के ही वार्ड ब्वाय रतिराम सिंह (57 वर्ष) और जिला महिला अस्पताल में करीब 11:11 बजे वहां के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कपिल चौधरी का टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने के बाद उन्हें आधा घंटे तक टीकाकरण केंद्र के सामने स्थित पर्यवेक्षण कक्ष में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में बैठाया गया। जिला अस्पताल के ही वार्ड ब्वाय प्रेमचंद शर्मा और महिला अस्पताल में हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. अनुज भारद्वाज को टीका लगाने के बाद एहतियातन कुशल चिकित्सकों की देखरेख में पर्यवेक्षण कक्ष में बैठाया गया। निर्धारित समयावधि में चिकित्सकों की निगरानी में बैठने के बाद ये कर्मी सकुशल अपने घर चले गए। इस अवसर पर डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी धर्मवीर सिंह, सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद, महिला सीएमएस डॉ. प्रभा रानी, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसके निगम, एमओआईसी डॉ. देवेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारूक अजीज, डब्लूएचओ की डॉ. नूपुर गर्ग, यूनीसेफ के प्रवीण कुमार, यूएनडीपी राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। दोनों बूथों के मुख्य द्वार पर ही पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी सूची से मिलान करने के बाद ही टीकाकरण कक्ष में प्रवेश करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण से पहले और बाद में नहीं हुई घबराहट
फोटो समाचार
सबसे पहले टीका लगवाने वाले वार्ड ब्वाय रतिराम सिंह का कहना है कि उन्हें टीकाकरण से पहले और बाद में किसी प्रकार की घबराहट अथवा बाद में कोई परेशानी नहीं हुई। आधा घंटे तक पर्यवेक्षण कक्ष में बैठने के बाद वे हंसी-खुशी अपने घर चले गए।
किसी भी अफवाह में न आएं : डॉ. कपिल
फोटो समाचार
जिला महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कपिल चौधरी ने टीका लगवाने के बाद काफी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि इस टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इसलिए आने वाले समय में जब आम जनता तक यह टीका पहुंचे तो इसे लेकर किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। तीन चरणों में इसका राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल होने के बाद ही स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किया जा रहा है।
मुस्तैद रहे विशेषज्ञ चिकित्सक और एंबुलेंस
जिला अस्पताल में टीकाकरण के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक वरिष्ठ फिजीशियन राधेश्याम वर्मा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी एनेस्थेटिक डॉ. देवेंद्र कुमार आदि विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। इसके अलावा 108 एंबुलेंस भी वहीं पर मौजूद रही।
परेशानी से बचने के लिए बनाए गए पर्यवेक्षण कक्ष
डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार शासन के निर्देश पर पर्यवेक्षण कक्ष बनाने का मुख्य उद्देश्य टीका लगने के बाद रोगी को परेशानी होने पर यदि किसी भी प्रकार के रिएक्शन होता है तो उसे तत्काल ही समुचित और त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। बताया कि टीकाकरण के लिए संबंधित स्वास्थ्यकर्मी के मोबाइल पर पहले ही मेसेज भेजकर सूचित कर दिया गया था। इसमें टीकाकरण का दिनांक और बूथ का नाम अंकित था। टीकाकरण कार्य सभी चारों केंद्रों पर पूर्ण सुव्यवस्थित रूप से स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार संपादित किया गया। कुछ कर्मचारियों को 15 जनवरी और कुछ के पास 16 जनवरी को ही मेसेज पहुंचे। इससे काफी लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही।

15 फरवरी को लगेेगी दूसरी डोज
जिन कर्मचारियों को शनिवार को प्रतिरक्षित किया गया। उन्हें दूसरी डोज 15 फरवरी को लगेगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को तिथि अंकित कर कार्ड दिया गया।
ये रही टीकाकरण की स्थिति
जिला अस्पताल- 58
महिला अस्पताल- 64
नगीना सीएचसी- 82
स्योहारा सीएचसी- 83
कुल- 287
लक्ष्य- 400
तीन महिला स्वास्थ्यर्मियों को हुआ रिएक्शन
सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार जिला महिला अस्पताल में टीका लगवाने के बाद तीन महिला स्वास्थ्य कर्मियों को मामूली रिएक्शन हुआ। इनमें से दो को खुजली की समस्या हुआ तो एक को उल्टी आने लगी थी। थोड़ी देर आराम करने के बाद तीनों ठीक हो गईं।

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद पर्यवेक्षण कक्ष में स्वास्थ्यक

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद पर्यवेक्षण कक्ष में स्वास्थ्यक- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed