{"_id":"63ea3fdd58916969310003c8","slug":"286-sessions-took-place-on-the-first-day-bijnor-news-c-14-1-116863-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: विशेष टीकाकरण पखवाड़े में पहले दिन लगे 286 सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: विशेष टीकाकरण पखवाड़े में पहले दिन लगे 286 सत्र
Mon, 13 Feb 2023 07:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
- नियमित टीकाकरण को भी नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में विशेष टीकाकरण अभियान के दूसरे पखवाड़े में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया गया। पखवाड़े के पहले दिन 286 सत्र लगाकर बच्चों को टीका लगाया गया। गांवों में भी लोगों को बच्चों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर खसरा को जड़ से खत्म का प्रयास किया जा रहा है। जिले में जन्म से पांच साल तक के 5,61,884 बच्चे हैं। इनमें से जिन बच्चों की डोज छूटी हुई है, उनका टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान में गर्भवतियों का भी टीकाकरण होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि यह पखवाड़ा 27 फरवरी तक चलेगा। इस पखवाड़े में नियमित सत्र को प्रभावित नहीं किया जाएगा। विशेष टीकाकरण का काम नियमित टीकाकरण से अलग दिवसों में किया जाएगा। नियमित टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों को चिन्हित करने का काम दिसंबर में ही किया जा चुका है। विभाग ने विशेष माइक्रोप्लान तैयार किया है, जिससे कोई भी बच्चा किसी भी टीकाकरण से वंचित न रहे। इस टीके से टीबी, पोलियो, गल घोंटू, काली खांसी, टेटनेस, निमोनिया, हिमोफिल्स, इन्फ्लूएंजा, खसरा, रूबेला, रोटा वायरस, डायरिया, हेपेटाइटिस बी से बचाव होता है।