फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   276 patients of corona found, every 14th infected among those who got tested

मिले रिकॉर्ड 276 मरीज, जांच कराने वाले हर 100 में से 14 लोग संक्रमित

Thu, 20 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
276 patients of corona found, every 14th infected among those who got tested
कोरोना के 276 मरीज मिले, जांच कराने वालों में हर 14वां संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 276 मरीज मिले हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1308 हो गई है। बृहस्पतिवार को कोरोना की संक्रमण दर करीब 14 प्रतिशत रही। यानी जांच कराने वाले हर 100 में से करीब 14 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। यह इस साल की सबसे अधिक संक्रमण दर है।
बुधवार को जिले में 165 मरीज मिले थे। बृहस्पतिवार को मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ और 276 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। यह तीसरी लहर के अब तक के सबसे अधिक मरीज हैं। आठ स्वाथ्य कर्मी, पांच पुलिसकर्मी, तीन बैंक कर्मी व अन्य विभागों के सात और सरकारी कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। कोरोना के लगातार मिल रहे मामलों को देखते हुए डीएम ने जिले में पहले ही पाबंदियां लागू कर दी हैं। हर हाल में मास्क पहनने को अनिवार्य किया गया है लेकिन जनता गाइडलाइन का पालन नहीं कर रही है। इस वजह से ही संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हालांकि राहत की खबर यही है कि अब भी किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है और सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोरोना के पुराने 99 लोगों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन जांच मरीज संक्रमण दर
15 जनवरी 2968 146 4.95
16 जनवरी 1123 77 6.8
17 जनवरी 2108 226 10.7
18 जनवरी 1754 236 13.45
19 जनवरी 1643 165 10
20 जनवरी 2015 276 13.69
नोट:आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।
पुरुष ज्यादा शिकार
पुरूष कोरोना के ज्यादा शिकार हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 197 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई जबकि केवल 79 महिलाएं ही संक्रमित मिलीं। इसकी वजह पुरुष ज्यादा घर से ज्यादा निकलना और लापरवाही बरतने को माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल का बच्चा भी संक्रमित
माता पिता द्वारा बरती जा रही लापरवाही बच्चों को भी संक्रमित कर रही है। बृहस्पतिवार को मिले मरीजों में नजीबाबाद का एक साल का बच्चा भी संक्रमित मिला है। वृद्ध भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed