फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   27 thousand bike riders came out on the roads without wearing helmets, challans were issued

Bijnor News: बिना हेलमेट लगाए सड़कों पर निकले 27 हजार बाइक सवार, हुए चालान

Thu, 30 Nov 2023 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
27 thousand bike riders came out on the roads without wearing helmets, challans were issued
-हेलमेट वितरण के साथ हुआ यातायात जागरुकता माह का समापन
विज्ञापन

- एएसपी सिटी ने बाइक सवारों को पहनाएं हेलमेट




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महीनेभर तक यातायात नियमों के पालन करने की सीख देने के साथ ही हेलमेट वितरण करते हुए जागरुकता माह का समापन हुआ। पुलिस अफसरों ने बाइक सवारों को हेलमेट पहनाएं, वहीं उन्हें हर रोज हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाने की हिदायत दी गई।
एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार ने सड़क पर उतरकर बाइक सवारों को रोका। जो लोग बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले, उन्हें हेलमेट पहनाएं गए। करीब 100 हेलमेट का वितरण हुआ। बताया कि नवंबर के महीने में हेलमेट नहीं लगाने पर 27000 बाइक सवारों के चालान किए गए। वहीं 1200 चालान सीट बेल्ट और 1400 चालान बाइक पर तीन सवारी को लेकर किए गए।
विज्ञापन

इनके अलावा गलत दिशा में वाहन चलाने पर 319 चालान, शराब पीकर वाहनों 251 चालान और स्पीड को लेकर 250 चालान किए गए हैं। बिना डीएल वाहन चलाने पर 2300, मोबाइल पर 94, नौ पार्किंग 350 चालान नवंबर के महीने में काटे गए हैं। जनवरी से नवंबर तक की बात करें तो एक लाख 53 हजार चालान किए गए हैं। उधर समापन कार्यक्रम में यातायात उपनिरीक्षक बलराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed