{"_id":"5b5e09ab4f1c1bee748b6b3b","slug":"261-mm-rain-in-kalagarh-record-closed-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ मे 263 मिमी बारिश रिकार्ड, रास्ते बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ मे 263 मिमी बारिश रिकार्ड, रास्ते बंद
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ के सैंडिल बांध रामगंगा जलविद्युत गृह मार्ग पर गिरी चट्टान के टुकड़े हटाते सिंचाई कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ में 24 घंटों के दौरान कालागढ़ में 263 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बांध क्षेत्र में पहाड़ों से चट्टानों के टुकड़े टूटकर गिरे। नई कॉलोनी में भारी कटान हुआ। कालागढ़ में बारिश आफत बनकर बरसी। बारिश के दौरान रामगंगा प्राथमिक स्कूल, मुख्य मार्ग, केंद्रीय कॉलोनी, भिक्कावाला तिराहा, नई बस्ती आदि में जलभराव हो गया। नई कॉलोनी में नाले कट गए। धोबीघाट का कटान बढ़ गया। सैंडिल बांध और सैंडिल बांध से पावर हाउस को जाने वाली सड़क पर पहाड़ों से चट्टानें टूटकर गिरीं। जिससे पावर हाउस को जाने वाले रास्ते पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सहायक अभियंता एमके लखवाड़ ने बताया कि मार्ग को सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है। कालागढ़ से पटेर पानी और कालागढ़ रामनगर मोटरमार्ग पर नदी नालों में पानी आने पर रास्ते बंद हो गए। रेंज अधिकारी आरके भट्ट के अनुसार मार्गों को आवागमन के लिए तैयार किया जा रहा है।
जरीफपुर में बारिश से कच्चा मकान गिरा
नहटौर। दो दिनों से हो रही बारिश से एक कच्चा मकान भर भराकर गिर गया। दो गांवों में दो घरों की दीवारें गिर गईं। गरीब का आशियाना गिरने पर ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर उसे मदद करने का आश्वासन दिया है। गांव जरीफपुर चतर निवासी हरि सिंह का कच्चा मकान शनिवार रात भर भराकर गिर गया। मलबे में उसके घर का सामान दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि मकान में कोई सोया हुआ नहीं था। ग्राम प्रधान कपिल देव ने उसे मदद करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा गांव खंडसाल में सुरेश कुमार और गांव ढकौली में राम सिंह के घरों की दीवारें गिर गईं।
बारिश रुकी, जलभराव बना मुसीबत
मंडावर में तीन दिन से जारी बारिश रविवार सुबह रुक गई। बारिश रुकने से जनता ने राहत की सांस ली है। पिछले तीन दिन से जिले में बारिश हो रही थी। रविवार को सुबह करीब सात बजे बारिश बंद हो गई। बारिश बंद होते ही किसान सबसे पहले खेतों की ओर दौड़े और पशुओं के लिए चारा लेकर आए। रविवार को बाजार में भी खासी रौनक दिखाई दी। गांव ब्रह्मपुरी व रावली में रविवार को भी पानी भरा रहा। लेकिन बारिश रुकने से गांव वालों को राहत मिली। बिजनौर शहर के आवास विकास बिजलीघर से लगे क्षेत्र में 40 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। अधिकारी कह रह हैं कि बारिश से खराब हुई लाइन को ठीक किया जा रहा है। ब्यूरो