{"_id":"5856c72c4f1c1ba960c0600c","slug":"26-thousand-children-received-atikuposhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 हजार अतिकुपोषित बच्चे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 हजार अतिकुपोषित बच्चे मिले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 26 हजार अतिकुपोषित बच्चे मिले हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाए गए वजन दिवस अभियान में इन बच्चों को चिह्नित किया गया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अतिकुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। अब इन बच्चों से कुपोषण के खात्मे के लिए अभियान चलाया जाएगा।
बच्चों से कुपोषण के खात्मे के लिए शासन द्वारा राज्य पोषण योजना के अंतर्गत अभियान चलाया जा रहा है। चयनित बच्चों को इसी योजना की हौसला पोषण योजना के तहत घी व आंगनबाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक दिया जाता है। अधिकारी गांव गोद लेकर बच्चों से कुपोषण के खात्मे के लिए अभियान चलाते हैं। पिछले साल जिले की 13 परियोजनाओं की आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाए गए अभियान में पांच साल तक के करीब 16 हजार अतिकुपोषित बच्चे मिले थे। इस बार चलाए गए अभियान में केंद्रों पर 26 हजार से अधिक अतिकुपोषित बच्चे मिले हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के मुताबिक वजन दिवस अभियान में अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित कर लिया गया है। अब कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बच्चों के माता-पिता को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।