फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   26.90 lakh voters will vote in the elections

26.90 लाख वोटर विस चुनाव में करेंगे मतदान

Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
26.90 lakh voters will vote in the elections
26.90 लाख वोटर विस चुनाव में करेंगे मतदान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में इस बार 26.90 लाख वोटर विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। सूची में एक लाख से ज्यादा नए वोटर भी जुड़े हैं। इसके अलावा 51 हजार से अधिक वोट काटे भी गए हैं।
जिले में आठ विधानसभा सीटों पर मतदान होता है। काफी समय से वोट बनवाने, कटवाने आदि का काम चल रहा था। इस काम में राजनीतिक दलों की मदद भी ली गई थी। वोटरों ने अपनी सुविधा के अनुसार वोट एक केंद्र से दूसरे केंद्रों पर भी कराए हैं। निर्वाचन कार्यालय ने अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। एक जनवरी तक जिले में 26 लाख 90 हजार 448 मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। सबसे अधिक मतदाता बिजनौर विधानसभा सीट पर हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 3.89 लाख से भी अधिक है। अब राजनीतिक पार्टियों व उनके प्रत्याशियों को अपने विधानसभा क्षेत्र में इन वोटरों को अपने पाले में करना होगा।
विज्ञापन

एक लाख से ज्यादा जुड़े नए वोटर
जिले में इस बार एक लाख 707 नए वोटर जोड़े गए हैं। इनमें से ज्यादातर वोटर पहली बार वोट डालेंगे। 51 हजार 791 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिले से बाहर जा चुके लोगों ने भी अपना नाम वोटर लिस्ट से कटवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा कुल वोटर पुरुष महिलाएं थर्ड जेंडर बढ़े वोट कटे वोट
नजीबाबाद 346059 183551 162487 21 17581 6837
नगीना 346035 183358 162665 12 12588 7534
अफजलगढ़ 357862 190201 167647 14 12223 7833
धामपुर 301426 160141 141262 23 12462 4840
नहटौर 302635 160429 142198 08 10712 6172
बिजनौर 389356 203978 185366 12 14766 7971
चांदपुर 324656 172415 152213 28 10533 5273
नूरपुर 2690448 171131 151273 15 9842 5331
कुल 2690448 1404165 1237230 133 100707 51791
नोट : आंकड़े निर्वाचन कार्यालय से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed