फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   250 people of the district appealed to the Human Rights Commission

जिले के 250 लोगों ने मानवाधिकार आयोग से लगाई गुहार

Fri, 10 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
250 people of the district appealed to the Human Rights Commission
जिले के 250 लोगों ने मानवाधिकार आयोग से लगाई गुहार
विज्ञापन

बिजनौर। इस साल अपनी अपनी शिकायतों को लेकर जिले के 250 लोगों ने मानवाधिकार आयोग से गुहार लगाई हैं। केंद्र और राज्य आयोग से जांच के लिए शिकायतें पुलिस के पास भेजी गईं। जिनमें अधिकांश का निपटारा कर दिया गया है। वहीं पिछले महीने सीएए बवाल में मारे गए दो युवकों के मामले में भी आयोग की टीम जनपद में आकर जांच कर चुकी है।
जनवरी से लेकर नौ दिसंबर तक पुलिस के पास राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से 178 शिकायती पत्र जांच के लिए आए हैं। वहीं राज्य मानवाधिकार आयोग से 65 शिकायती पत्र जनपद की पुलिस को मिले। जिनमें लोगों ने मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया। इसके अलावा एससी एसटी आयोग से भी 21 लोगों ने गुहार लगाई। अल्पसंख्यक आयोग से 12 और पिछड़ा वर्ग आयोग 10 शिकायती पत्र पुलिस को मिले हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग में 18 शिकायतें और अन्य आयोग में भी 22 शिकायत की गई हैं। मानवाधिकार संबंधी और अन्य आयोग से संबंधित कुल 326 शिकायतों में 298 निस्तारित हो चुकी हैं। इन शिकायतों को संबंधित सीओ को भेजा गया था। उधर राज्य महिला आयोग में भी 450 महिलाएं पहुंची हैं।
विज्ञापन

तीन दिन तक डेरा डाले रही टीम
सीएए के विरोध में जिले में जमकर बवाल हुआ था। नहटौर में दो युवकों की मौत गोली लगने से हो गई थी। इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग से की गई। जिस पर पिछले महीने 12 नवंबर को मानवाधिकार आयोग से तीन सदस्यों की टीम बिजनौर पहुंची थी। तीन दिन तक यहां रहने के बाद मृतक युवकों के परिजनों से जानकारी ली। वहीं बवाल के वक्त नहटौर थाने में तैनात रहे पुलिसकर्मियों को भी जांच से गुजरना पड़ा। पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करने के बाद टीम लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed