फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   25 lakh vaccine saved from e-win system

ई-विन सिस्टम से बचाई 25 लाख की वैक्सीन

Thu, 11 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
25 lakh vaccine saved from e-win system
ई-विन सिस्टम से बचाई 25 लाख की वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग ने ई-विन सिस्टम एप (इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क) की मदद से लगभग 25 लाख 93 हजार 975 रुपये की वैक्सीन खराब होने से बचाई है। डिस्ट्रिक वैक्सीन स्टोर व कोल्ड चैन प्वाइंट में हेपटाइटिस-बी, पालियो, डीपीटी, रोटा वायरस, बीसीजी, जेई, पेंटावेलेंट समेत अन्य महंगी वैक्सीन सुरक्षित हैं। लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण का कार्य बंद होने से इनके खराब होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन तापमान निर्धारण मशीन एवं इस एप के जरिए वैक्सीन को बचाया जा सका है।
नवजातों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए समय-समय उन्हें विभिन्न प्रकार के टीके लगाए जाते हैं। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित जिला वैक्सीन स्टोर के साथ साथ जिले के करीब करीब सभी 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन स्टोर किए जाने की व्यवस्था है। वैक्सीन को एक निश्चित तापमान (दो डिग्री से आठ डिग्री) पर रखा जाना जरूरी होता है। इससे कम या अधिक पर वैक्सीन खराब होने के अधिक चांस रहते हैं। तापमान में होते बदलाव पर नजर रखने के लिए सभी स्टोर की मशीनों को ई-विन सिस्टम से जोड़ा गया है। कोरोना संकट के दौरान बीते 25 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद टीकाकरण का कार्य बंद हो गया। ऐसे में अब स्टोर किये गए वैक्सीन्स को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य कर्मी 24 घंटे एप के जरिए नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन

मोबाइल पर मिलने लगती है जानकारी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि ई-विन सिस्टम एप द्वारा डिस्ट्रिक वैक्सीन स्टोर व कोल्ड चैन प्वाइंट पर तैनात किये गए स्वास्थ्य कर्मियों को घर बैठे ही मोबाइल पर पूरी जानकारी मिल जाती है। गर्मी में इन वैक्सीनों को सुरक्षित रखना काफी चुनौती पूर्ण होता है। वजह निर्धारित तापमान में गिरावट या बढ़ोत्तरी होने से इनके खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में जब भी तापमान में उतार-चढ़ाव होता है, वहां लगा सेंसर एप के जरिए स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed