फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   2.5 lakh prize Aditya Rana escaped by dodging the police again

Bijnor News: पुलिस की घेराबंदी में नहीं फंसा माफिया आदित्य राणा

Fri, 24 Mar 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 24 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh prize Aditya Rana escaped by dodging the police again
स्योहारा में पकड़ा गया बदमाश आदित्य राणा का भाई चंद्रवीर।
- आदित्य राणा के भाई ग्राम प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा/ बिजनौर। स्योहारा पुलिस ने प्रदेश स्तरीय माफिया और ढाई लाख के ईनामी कुख्यात आदित्य राणा के भाई को मुठभेड़ दबोच लिया है। पकड़ा गया उसका भाई गांव का प्रधान है। हालांकि आदित्य राणा और उसके साथी पुलिस की गिरफ्त में नही आ सके। आदित्य राणा ने पुलिस पार्टी पर फायर भी झोंका था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
मुखबिर से स्योहारा पुलिस को आदित्य राणा और दो साथियों के गांव में राना नंगला में भाई से मिलने आने की सूचना मिली। स्योहारा पुलिस के अनुसार आदित्य राणा अपने भाई चंद्रवीर उर्फ बिट्टू से मिलने आया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े तीन बजे जाल बिछा दिया। रुपपुर शाहपुर मोड़ पर एक बोलरो गाड़ी आती दिखाई दी। जिसमें सवार बदमाशों ने सामने पुलिस को देख गाड़ी से उतरकर फायरिंग शुरू कर दी। मौके से पुलिस ने बोलरो गाड़ी में सवार आदित्य के भाई चंद्रवीर उर्फ बिट्टी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक तंमचा, एक खोखा कारतूस, छह जिंदा कारतूस और बोलेरो गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चंद्रवीर ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने भाई आदित्य राणा को बचाने के लिए उसके साथ मिलकर फायरिंग की थी। बता दें कि पकड़ा गया आदित्य का भाई चंद्रवीर अपने गांव का मौजूदा प्रधान भी है। उधर पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी आदित्य और उसके साथी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 अगस्त को पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ था कुख्यात
पिछले साल कुख्यात आदित्य राणा को बिजनौर कोर्ट में एक केस में लखनऊ जेल से पेशी पर लाया गया था। बिजनौर से लौटते हुए 24 अगस्त को आदित्य राणा शाहजहांपुर में पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला था। फरार होने से पहले आदित्य ने पुलिस अभिरक्षा में ही शॉपिंग भी की थी। जिसके बाद आदित्य पर ढाई लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। वहीं इसी साल पंद्रह जनवरी को प्रदेशीय माफिया भी घोषित किया जा चुका है। आदित्य के घर की कुर्की भी जा चुकी है लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी वह पुलिस की पकड़ से दूर है।

40 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
आदित्य राणा पर चालीस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या, जानलेवा हमला आदि समेत गंभीर वारदातों के मुकदमे दर्ज है। आदित्य जब फरार हुआ था तो उससे संबंधित केस के गवाहों और वादी को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई थी।


वर्जन::
आदित्य राणा शासन द्वारा चिन्हित एक शातिर माफिया है। उसके खिलाफ चालीस से ज्यादा मुकदमे हैं। जिस पर ढाई लाख का इनाम भी है। जिसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर रखे हैं। स्योहारा पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक शातिर अपराधी चंद्रवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जोकि आदित्य राणा का भाई है। आदित्य राणा और उसके साथियों की सजग तलाश जारी है। ....नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed