{"_id":"6abd66a5bf2e76b1af0291fc","slug":"24-passengers-found-without-tickets-in-najibabad-depot-bus-going-to-haridwar-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-191642-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हरिद्वार जा रही नजीबाबाद डिपो की बस में 24 यात्री बिना टिकट मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हरिद्वार जा रही नजीबाबाद डिपो की बस में 24 यात्री बिना टिकट मिले
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही नजीबाबाद डिपो की बस में चेकिंग के दौरान 24 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया। बस में कुल 48 यात्री सवार थे। मुरादाबाद से आई टीम ने नजीबाबाद से करीब 30 किलोमीटर दूर चिड़ियापुर के पास बस रुकवाकर चेकिंग की तो यात्रियों ने परिचालक पर रुपये लेने के बावजूद टिकट नहीं देने का आरोप लगाया। इसके बाद टीम ने यात्रियों के टिकट बनाए। संविदाकर्मी चालक-परिचालक से ईटीएम मशीन, कुल यात्री भाड़ा जमा कराकर बस को डिपो में खड़ा करा लिया गया है।
बुधवार को नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 77 एएन 2180 रोडवेज स्टैंड से सवारियों को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुई। बस स्टैंड से करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जैसे ही बस चिड़ियापुर क्षेत्र में एक ढाबे के नजदीक पहुंची तो मुरादाबाद से आई टीम ने बस को रुकवा लिया। टीम में शामिल सहायक यातायात निरीक्षक हिमांशु चौहान और राजकुमार ने बस में सवार यात्रियों के टिकट चेक किए। इस दौरान बस में कुल 48 यात्री बैठे थे। उनमें 24 बिना टिकट मिले। बिना टिकट यात्रियों ने परिचालक पर रुपये लेने और टिकट नहीं देने का आरोप लगाया। टीम ने मौके पर ही यात्रियों के टिकट बनाए। चालक अनिल कुमार व परिचालक पुष्पेंद्र को पहले यात्रियों को हरिद्वार छोड़ने और उसके बाद बस को नजीबाबाद डिपो में खड़ा करने के निर्देश दिए गए।
2544 रुपये की होती राजस्व हानि
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में नजीबाबाद से हरिद्वार तक 106 रुपये किराया है। बिना टिकट मिले 24 यात्री हरिद्वार जा रहे थे। मामला पकड़ में नहीं आता तो करीब 2544 रुपये की राजस्व हानि होती।
विज्ञापन
डिपो में खड़ी कराई बस
नजीबाबाद रोडवेज डिपो इंचार्ज एसके शर्मा ने बताया कि संविदाकर्मी चालक-परिचालक से ईटीएम मशीन, कुल यात्री भाड़ा जमा कराकर बस को डिपो में खड़ा करा लिया गया है। मुरादाबाद मुख्यालय के निर्देश पर चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुरादाबाद की क्षेत्रीय प्रबंधक अमरीन अख्तर ने बताया कि बस में बिना टिकट यात्रियों के पकड़े जाने के संबंध में जानकारी की जा रही है। चालक-परिचालक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।