फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   24-hour rain breaks ten-year record

24 घंटे की बारिश ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड

Thu, 20 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
24-hour rain breaks ten-year record
24 घंटे की बारिश ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। पिछले 24 घंटे में जिले में झमाझम बारिश हुई है। करीब 15 घंटे तक लगातार बादल बरसे। बारिश से कई जगह खेतों और सड़कों पर पानी भर गया। बारिश ने मौसम को भी खुशगवार कर दिया है। तापमान में भारी गिरावट आई है। 24 घंटे में 79 एमएम बारिश हुई। वहीं दो दिन में 82.5 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस 24 घंटे की बारिश ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले दस सालों में पूरे मई माह में इतनी बारिश नहीं हुई थी।
बुधवार को सुबह बूंदाबांदी शुरू हुई। दोपहर तीन बजे तक करीब साढ़े तीन एमएम बारिश हुई थी। बूंदाबांदी करीब पांच बजे रुक गई थी, लेकिन रात आठ बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो पूरी रात होती रही। बृहस्पतिवार सुबह भी बारिश जारी रही। बृहस्पतिवार को कुछ देर के लिए हवा के हलके झोंके भी चले। दिन में करीब 11 बजे बारिश रुकी। करीब 15 घंटे तक लगातार बारिश होती रही। कई मोहल्लों में और सड़कों पर पानी भरा रहा। बारिश रुकने के बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ और बादल छाए रहे। मौसम भी एकदम ठंडा हो गया है। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहा। आमतौर पर इतनी बारिश बरसात में भी कभी कभी ही होती है।
विज्ञापन

फसल को फायदा, पलेज को नुकसान
बारिश ने फसलों की शानदार सिंचाई कर दी। किसानों को अब कई दिन तक फसलों की सिंचाई करने की जरूरत नहीं है। हालांकि गंगा किनारे पलेज की खेती करने वाले किसानों को बारिश से नुकसान हुआ होगा। बारिश के बाद किसान अब खेतों में धान की नर्सरी तैैयार करने में लग जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र के अनुसार किसानों को बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ है। फसलों की सिंचाई हो गई है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम खराब रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुक रुककर हो रही बारिश के बाद भी नहीं बढ़ा गंगा का जलस्तर
बिजनौर। बारिश के बाद भी गंगा का जलस्तर जस का तस है। गंगा का जरा भी जलस्तर नहीं बढ़ा है। पिछले एक माह से गंगा में दस हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। गंगा के तटीय गांव रावली, ब्रह्मपुरी, डैबलगढ़, सीमली आदि गांवों में बारिश से खेत जलमग्न हो गए हैं। गंगा बैराज के जेई पीयूष बालियान के मुताबिक बारिश होने के बाद भी गंगा का जलस्तर नहीं बढ़ा है। गंगा में दो हजार क्यूसेक पानी चल रहा है।
पिछले 10 वर्षों में मई माह में हुई वर्षा का विवरण
2011- (71.4mm)
2012- (0.0mm)
2013- (0.0mm)
2014- (52.2mm)
2015- (13.8mm)
2016- (66.4mm)
2017- (23.6mm)
2018-(4.4mm)
2019-(4.0mm)
2020-(15mm)
(यह रिकॉर्ड नगीना स्थित मौसम वेधशाला से लिए गए हैं)

बिजनौर में बृहस्पतिवार को हुई बारिश में छाता लगाकर जाती महिलाएं।

बिजनौर में बृहस्पतिवार को हुई बारिश में छाता लगाकर जाती महिलाएं।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed