फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   23 contenders of the postmaster left the field

अध्यक्ष पद के 23 दावेदारों ने मैदान छोड़ा

Thu, 09 Nov 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 09 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
23 contenders of the postmaster left the field
बिजनौर कलक्ट्रेट में चुनाव संबंधी बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त राजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में निकाय चुनाव में जिले की 12 नगरपालिका तथा छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 23 दावेदारों ने नाम वापस लिए हैं। अब 225 दावेदार चुनाव मैदान में रह गए हैं। सबसे अधिक दावेदार चांदपुर व नहटौर नगरपालिका में हैं। नगरपंचायतों में सबसे अधिक दावेदार झालू व सहसपुर में हैं। किरतपुर नगरपालिका में सबसे ज्यादा दावेदारों ने नाम वापस लिए हैं। चार नगरपालिका तथा दो नगरपंचायत में कोई नाम वापस  नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन था। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के अनुसार अध्यक्ष पद के दावेदार बिजनौर नगरपालिका में किश्वरजहां व फारेहा नुजहत ने नाम वापस लिया है। अब 12 दावेदार मैदान में रह गए हैं। हल्दौर नगरपालिका में महेंद्र सिंह, विमला ने नाम वापस लिया है। यहां भी 12 दावेदार रह गए हैं। झालू नगरपंचायत में दावेदार पारूल के नाम वापस लेने के बाद 15 दावेदार बचे हैं। मंडावर नगरपंचायत में फरयाल खान का नाम वापस होने के बाद आठ दावेदार रह गए हैं। नजीबाबाद नगरपालिका के अध्यक्ष पद के दावेदारों आयशा सिद्दीकी व साबिया निशात उर्फ रेशम के नाम वापस लेने के बाद आठ दावेदार चुनाव मैदान में हैं। किरतपुर नगरपालिका में गुलजार यासीन, मन्नान, रूबिना, संजीव कुमार, राजेश कुमार ने डबल नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन


इन पांचों के एक -एक नाम वापसी के बाद 10 दावेदार हैं। साहनपुर नगर पंचायत में नाहिद परवीन के नाम वापस लेने से 15 दावेदार बचे हैं। जलालाबाद नगरपंचायत में किसी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया है। वहां आठ दावेदार मैदान में हैं। चांदपुर नगरपालिका में रूबीना ने नाम वापस लिया है। वहां 18 दावेदार रह गए हैं। नूरपुर नगरपालिका में किसी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया है। नगीना नगरपालिका में ऋतु गर्ग, कमरजहां, कौसर जहां ने नाम वापस लिया है। यहां 14 दावेदार मैदान में हैं। बढ़ापुर नगरपंचायत में गजाला तौसीफ व मोहम्मद आसिफ दावेदार ने नाम वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 15 दावेदार बचे हैं। धामपुर नगरपालिका में अध्यक्ष पद का कोई नाम वापस नहीं हुआ है। यहां 14 दावेदार रह गए हैं। नहटौर नगरपालिका में गुणवान व निजामुद्दीन के नाम वापस लेने के बाद 18 दावेदार रह गए हैं। शेरकोट नगरपालिका में श्वेेता सिंह ने नाम वापस लिया है। यहां 12 दावेदार बचे हैं। स्योहारा नगरपालिका में कोई नाम वापस नहीं हुआ है। यहां 13 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। अफजलगढ़ नगरपालिका में कोई नाम वापस नहीं लिया गया है। यहां 13 दावेदार रह गए हैं। सहसपुर नगरपंचायत में किसी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया है। 
उधर, नगीना में सभासद पद के चार उम्मीदवारों दुलारी, गर्भित, सुनिल, नूर खातून ने अपने नाम वापस लिए हैं। यहां 25 वार्डों में सभासद पद के लिए 179 उम्मीदवार मैदान में हैं। बढ़ापुर नगर पंचायत में सभासद पद के एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया है। यहां 15 वार्डों पर 103 उम्मीदवार हैं।

‘आपराधिक प््रवृत्ति के प्रत्याशियों पर रखें नजर’
बिजनौर में मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह ने निकाय चुनाव भयमुक्त व निष्पक्ष वातावरण में कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि रा्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं। चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही   सहन नहीं होगी। किसी भी रूप से चुनाव प्रक्रिया बाधित करने वालों   के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाएं। 
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने वालों के बारे में जानकारी ली। आपराधिक मामलों में नामजद प्रत्याशियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। समय रहते बैलेट पेपर प्राप्त कर मत पेटिकाओं की आवश्यक सफाई करा लें। डीआईजी ओंकार सिंह ने पोलिंग बूथों की संवेदनशीलता की स्थिति, असलाह जमा कराने की प्रगति, मुचलका कार्रवाई आदि की थानावार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने क्षेत्र में जातिवाद अथवा सांप्रदायिक संबंधी किसी भी घटना को गंभीरता से लें और स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेकर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए। कहा कि कोई मामूली घटना विकराल घटना में परिवर्तित न होने पाए। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखी जाए। डीएम ने जगतराज ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोगों के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। 

सभी अधिकारियों व मतदान कार्मिकों को विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नगर निकाय निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दृढ़ संकल्प है। इस दौरान एसपी प्रभाकर चौधरी, सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम सहित तमाम अधिकारी व सीओ मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed