फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   228 nomination papers were sold in two days

दो दिन में 228 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई

Sun, 28 Mar 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
228 nomination papers were sold in two days
दो दिन में 228 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की बिक्री में तेजी आ गई है। दो दिन में 228 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। होली पर भी लोग नामांकन पत्र लेने आए। हालांकि कुछ ब्लाकों के बिक्री काउंटर नहीं खुले। सोमवार दुल्हैंडी को भी नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए काउंटर खुलेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की बिक्री 27 मार्च से शुरू हुई है। पहले दिन 11 ब्लाक में मात्र पांच नामांकन पत्र बिके थे, लेकिन दूसरे दिन नामांकन पत्रों की बिक्री में तेजी आ गई है। दूसरे दिन प्रधान पद के 176, ग्राम पंचायत सदस्य के 27 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 20 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। प्रधान पद के नामांकन पत्रों की बिक्री अधिक है। जिले के 11 ब्लाक के 130 बिक्री काउंटर सोमवार दुल्हैंडी को भी बिक्री के लिए खुलेंगे।
विज्ञापन

- दावेदारों को बैंक में अलग से खाता खोलना जरूरी
आयोग ने दावेदारों पर चुनाव खर्च का विवरण नहीं देने को लेकर शिकंजा कस दिया है। अब चुनाव लड़ने वालों को बैंक में अलग से खाता खोलना होगा। चुनाव में पैसा इसी खाते से खर्च किया जाएगा। दावेदारों को एक रजिस्टर उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें रोजाना का खर्च का विवरण अंकित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बिका एक भी पर्चा
कासमपुरगढ़ी। निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण खंड विकास कार्यालय कासमपुरगढ़ी में ग्राम प्रधान, सदस्य या बीडीसी सदस्य के लिए एक भी पर्चे की बिक्री नहीं हुई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजमल हुसैन ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार को अफजलगढ़ का निर्वाचन अधिकारी/पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed