फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   22 industry friends will be selected in the block area

Bijnor News: 22 उद्योग सखियों का होगा ब्लॉक क्षेत्र में चयन

Tue, 03 Jan 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
22 industry friends will be selected in the block area
22 उद्योग सखियों का होगा ब्लॉक क्षेत्र में चयन
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर विकास क्षेत्र की 97 पंचायतों में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 22 उद्योग सखियों का चयन होगा। मिशन निदेशालय के आदेश पर अधिकारियों की ओर आवेदन जमा करने का काम शुरू हो गया है। इनका कार्य महिलाओं को गांवों में जाकर लघु व कुटीर उद्योगों को स्थापित करने के लिए प्रेरित करना होगा।

ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि प्रदेेश और केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ व सशक्त बनाने के लिए मिशन के तहत नई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ग्राम स्तर से सहायता समूहों से लेकर आंतरिक सामुदायिक रिसोर्स पर्सन के पदों का चयन किया जा रहा है। सरकार की ओर से मिशन के तहत कृषि कार्य और उद्योगों के प्रति महिलाओं में रुचि पैदा करने के लिए ब्लॉक स्तर पर उद्योग सखियों का चयन होगा। चयन उन्हीं महिलाओं में से होगा जो पहले मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों में काम करती आ रही हैं। मिशन निदेशालय की ओर से ब्लॉक को आदेश पत्र प्राप्त हो गया है। उनके आदेश पर मिशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संबंधित पदों के लिए आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed