{"_id":"5c6ef56abdec222720374811","slug":"21550775658-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने लाइव प्रसारण में की मानदेय बढ़ाने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने लाइव प्रसारण में की मानदेय बढ़ाने की घोषणा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ियों के बढ़ाए मानदेय, चेहरे खिले
नजीबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाए जाने से आंगनबाड़ियों में खुशी की लहर है। कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपेक्षा के अनुरूप मानदेय न बढ़ने की बात कही।
बाल विकास विभाग द्वारा लखनऊ के लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूरदर्शन के लाइव प्रसारण में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी के मानदेय में 1250 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपये की वृद्धि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने किशोरी बालिकाओं के लिए एसएजी योजना की घोषणा करते हुए सुपोषण गाइड का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कार्य की गुणवत्ता पर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहन धनराशि दिए जाने का भी जिक्र किया। ब्लॉक परिसर में सीडीपीओ आरएस यादव, बीडीओ एके मौर्य, सुपरवाइजर रेखा अंबेडकर सहित विभागीय कर्मचारियों के नेतृत्व में एलईडी वैन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिखाने की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री की मानदेय में वृद्धि की घोषणा के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष गजाला परवीन, ऊषा शर्मा, सरिता कश्यप, शोभा, निशा, महिला आंगनबाड़ी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष कमला शर्मा, सुमन वर्मा, सरिता, कुसुम सहित अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ाने, किशोरी बालिकाओं के लिए सुपोषण योजना शुरू करने का स्वागत किया।