फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फैजान हत्याकांड का खुलासा न होने पर जनआक्रोश, बैठक में पुलिस रवैये पर असंतोष जताया

फैजान हत्याकांड का खुलासा न होने पर जनआक्रोश, बैठक में पुलिस रवैये पर असंतोष जताया

Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
फैजान हत्याकांड का खुलासा न होने पर जनआक्रोश, बैठक में पुलिस रवैये पर असंतोष जताया
फैजान हत्या का खुलासा न होने पर आक्रोश
विज्ञापन

शेरकोट। फैजान हत्याकांड का खुलासा न होने से जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर मुहल्ला इमामबाड़ा में काजी शमीम के आवास पर विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पांच दिन बाद भी फैजान के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया। लापता होने के अगले दिन आठ वर्षीय फैजान का शव मिला। घटना से नगर के बच्चों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। बैठक में नागरिकों ने हत्या प्रकरण में पुलिस की कार्यशैली की निंदा की। काजी शमीम ने कहा कि पुलिस घटना के पांच दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि समाधान न होने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, मामले को उच्च अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। बैठक में काजी शमीम, सभासद बरकत अब्बासी, अफजाल अहमद, आजाद खान, अब्दुल वाहिद, बाबू भाई, अलीम अहमद, सलीम अहमद, इकराम अहमद, ललित वीर, वसीम अहमद, जमालुद्दीन, मोहम्मद साजिद रहे। उधर, एसओ पंकज तोमर का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed