फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कांजी हाउस की जमीन को दो दिन के भीतर कब्जामुक्त करने के आदेश

कांजी हाउस की जमीन को दो दिन के भीतर कब्जामुक्त करने के आदेश

Tue, 22 Jan 2019 11:06 PM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
कांजी हाउस की जमीन को दो दिन के भीतर कब्जामुक्त करने के आदेश
जमीन अधिग्रहण
कांजी हाउस की जमीन को दो दिन में कब्जामुक्त कराएं
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के प्रभारी ईओ हरिराम ने कहा कि धामपुर में कांजी हाउस की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने वालों को दो दिन में जमीन को कब्जामुक्त करने की हिदायत दे दी गई है। आदेश दिए गए है कि यदि उनके स्तर से जल्द ही कब्जा नहीं हटाया गया तो 25 जनवरी को पालिका स्तर से कब्जा हटवाया जाएगा।

गौरतलब है कि पालिका अभिलेखों के अनुरूप पुराना धामपुर की पालिका की चुंगी के भवन के पास कांजी हाउस था। पालिका का तर्क है कि पालिका की ओर से साल 1997 में, जब भाजपा नेता कामना आर्य पालिका बोर्ड की अध्यक्ष थीं तो उनके स्तर से पालिका की चुंगी और कांजी हाउस की जमीन को अफजलगढ़ के एक व्यक्ति को सर्वोच्च बोली लगाने पर तीन लाख में किराए पर दे दिया गया था। कांजी हाउस की जमीन पर तो कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर भवनों को खड़ा कर लिया है। जबकि पालिका के चुंगी भवन में देसी शराब की दुकान का संचालन हो रहा है। प्रभारी ईओ ने सख्त आदेश हैं कि यदि आरोपियों की ओर से स्वयं जमीन को कब्जामुक्त नहीं किया जाता है तो 25 जनवरी को पालिका स्तर से कांजी हाउस की जमीन को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed