फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   इस बार नहीं चलाया कलम, अगली बार कार्रवाई तय

इस बार नहीं चलाया कलम, अगली बार कार्रवाई तय

Fri, 30 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
इस बार नहीं चलाया कलम, अगली बार कार्रवाई तय
कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने निकाला रोड शो - फोटो : amar ujala
अमरोहा। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार मंजीत सिंह राय ने अफसरों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कहा कि इस बार कलम नहीं चला है। जल्द ही जिले में आऊंगा। आदतों में सुधार नहीं मिला तो अगली बार कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार मंजीत सिंह राय का गुरुवार को विकास भवन में समीक्षा बैठक कार्यक्रम तय था। इसके तहत प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम के प्रगति का जायजा लेना था।
विज्ञापन

प्रोटोकॉल के तहत विभागाध्यक्षों की मौजूदगी जरुरी थी। हालांकि अधिकांश विभागों के अधिकारी मीटिंग में नहीं आए। ऐसे में महज औपचारिकता के रुप में मीटिंग हुई। हॉल में अफसरों की मौजूदगी पर आयोग के सदस्य सरदार मंजीत का तेवर तल्ख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि केंद्र सरकार की मंशा को नाकाम नहीं करने देंगे। अफसरों की जवाबदेही तय होगी। इस बार पहला मामला है, ऐसे में बख्श दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों की योजनाओं के लिए योजनाएं संचालित है। पात्रों का लाभ मिले। इसके लिए जरुरी उपाय अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव से योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
जिला नगरीय विकास अभिकरण की समीक्षा के दौरान सिटी मिशन मैनेजर सुरेंद्र दुबे ने बताया कि 35 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। मीटिंग में सीओ सिटी जितेंद्र सिंह और समाज कल्याण अधिकारी संजीव नयन मिश्र मौजूद रहे।

अल्पसंख्यकों ने नियुक्ति का अधिकार बहाल करने की मांग
अमरोहा। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि सरकार प्रतिबद्ध है। किसी के अधिकार का हनन नहीं होगा। किसी को तकलीफ नहीं मिलेगी। मीटिंग में इसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की। छात्रवृत्ति के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। मदरसा शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए पहल की मांग की गई। सिख मिशन उत्तर प्रदेश के प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की। बैठक में डॉ. जमशेद कमाल, उम्मे आरा, डॉ. पंधाल, सुशील जैसपर, रविंद्र सिंह, मंजीत छावड़ा, पुनीत सिंह, डॉ. महताब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed