{"_id":"5bfedf1abdec2241c54d0cf6","slug":"21543429914-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद गजेंद्र सिंह की मूर्ति का सांसद ने किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद गजेंद्र सिंह की मूर्ति का सांसद ने किया अनावरण
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाछरी मोड़। सांसद भारतेंद्र सिंह ने गांव फतेहपुर कलां निवासी शहीद गजेंद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर लोगों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
गांव फतेहपुर कलां निवासी गजेंद्र सिंह सिक्किम में सीमा पर आर्मी में तैनात थे। चार जुलाई को स्टिंग ऑपरेशन के लिए डोकलाम जाते समय उनकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई थी। इससे गजेंद्र शहीद हो गए थे। सात जुलाई को गांव के बाहर स्थित चौराहे पर पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ शहीद गजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं पर उनकी समाधि बनाई गई है। बुधवार को बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह ने समाधि स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा का अनावरण करते हुए माल्यार्पण किया। सांसद ने कहा कि उनकी सहानुभूति शहीद परिवार के साथ है। वे शहीद के परिवार को हरसंभव मदद दिलाने के लिए सदैव तत्पर हैं। सांसद ने समाधि स्थल पर हैंडपंप, लाइट, मकान और आरसीसी रोड बनवाने का परिजनों को भरोसा दिलाया। शहीद के पिता सीताराम सिंह का कहना था कि अभी तक केवल आर्मी की ओर से ही सुविधाएं परिवार को प्राप्त हुई हैं, जबकि राज्य सरकार द्वारा कोई भी सुविधा अभी तक नहीं मिली है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, शिवकुमार शर्मा, गौतम सिंह, शहीद की पत्नी सुनीता राठी, बेटी महिमा राठी, बेटा निशांत राठी, साईं इंटरनेशनल स्कूल हल्दौर के प्रधानाचार्य अतुल गोस्वामी, ग्राम प्रधान तपेंद्र सिंह, डा. अर्जुन सिंह, पूर्व प्रधान हुकम सिंह, डा. पवन सिंह, राजपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, ललित चौधरी, भूपेंद्र सिंह, परवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।