{"_id":"5bfaec4bbdec2241af66571d","slug":"21543171147-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान दिवस में तीन गैरहाजिर, कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान दिवस में तीन गैरहाजिर, कार्रवाई
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। विशेष अभियान दिवस में रविवार को तीन कर्मचारी गैरहाजिर रहे। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मामले में विभागाध्यक्ष और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व गुलाब चंद्र ने बताया कि निरीक्षण में कर्मचारी गायब मिले हैं।
अमरोहा के बूथ संख्या 76 में बीएलओ अनुपस्थित रहे और नौगांवा सादाता के 17 और 26 बूथ संख्या पर पदाभिहित अधिकारी गैरहाजिर रहे। एसडीएम से संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।