{"_id":"5b917ae2867a55014118d0d8","slug":"21536260834-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन शिक्षकों ने की मुख्यमंत्री के ब्यान की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन शिक्षकों ने की मुख्यमंत्री के ब्यान की निंदा
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की एक बैठक गुरुवार को मंडलीय महामंत्री नरेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के ब्यान की घोर निंदा की।
जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार शास्त्री ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों का मजाक उड़ाना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी अपने बच्चों को निजी शिक्षण संस्थान में ही शिक्षा दिलाते हैं। फिर भी हमारा मजाक उड़ाया जा रहा है। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में वित्त विहीन शिक्षक भाजपा सरकार को सबक सिखायेंगे और आठ सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में धरना देंगे। बैठक में नरेंद्र कुुमार शर्मा, शमीम अहमद, चंद्रपाल सिंह, सोमराम सिंह, रूपचंद चौहान, दिवाकर शर्मा, विरेंद्र कुमार, मुनाजिर हुसैन, उस्मान अनी, शबाबुल, नौशाद अली, फिरोज आलम आदि मौजूद रहे।