फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हाथी ने किसानों की कई बीघा धान की फसल को रौंद कर बर्बाद कर डाला

हाथी ने किसानों की कई बीघा धान की फसल को रौंद कर बर्बाद कर डाला

Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हाथी ने किसानों की कई बीघा धान की फसल को रौंद कर बर्बाद कर डाला
अफजलगढ़। गांव भिक्कावाला में सैंट मैरी स्कूल के पीछे जंगली हाथी ने धान के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। कई किसानों की कई बीघा धान की फसल बर्बाद कर दी। ग्रामीण हंसराज ,हरजीत, सतबीर, कृष्ण कुमार, राजकुमार का कहना है कि मंगलवार रात जंगली हाथी गांव के विजेंद्र सिंह के धान के खेत में घुस आया। उनकी 10 बीघा धान की फसल रौंद कर बर्बाद कर डाली। चार दिन से हाथी रोज उनके खेतों पर आ रहा है। उन्होंने कई बार वन विभाग के अधिकारियों से जंगली हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। मगर, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से शीघ्र समस्या का समाधान कराने और बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर, नगीना रेंजर चन्द्रकिरण का कहना है कि वह टीम भेजकर हाथी को गांव के जंगल से वनों में भगाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed