फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सरकार की किसान हित योजनाओं का ब्खान किया

सरकार की किसान हित योजनाओं का ब्खान किया

Sat, 21 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सरकार की किसान हित योजनाओं का ब्खान किया
किसानों की खुशहाली से देश करेगा तरक्की: बेनीवाल
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा द्वारा टाउन हॉल में किसान कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कहा कि इस साल खरीफ की फसलों के समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। कहा कि देश का किसान खुशहाल होगा तभी देश आगे बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने किसानों को ट्यूबवेल लगवाने पर दी जा रही सब्सिडी की जानकारी दी। कहा कि किसानों के लिए सबसे ज्यादा काम भाजपा ने किया है। भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक डा.बीरबल सिंह व संचालन विकास अग्रवाल ने किया। इस दौरान सुनील राजपूत, नीरज शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धीर सिंह, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, कल्याण सैनी सहित तमाम किसान मौजूद रहे। चांदपुर में भी किसान कल्याण सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितकारी योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


किसानों को मिल रहा सीधा लाभ
शुक्रवार को बिजनौर रोड स्थित गौरा गार्डन में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने सरकार की किसान हित योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि सोलर हेल्थ कार्ड के माध्यम से जमीन की जांच कर मिट्टी की सेहत के आधार पर गुणवत्तापूर्ण बीजों और पोषक तत्वों से उत्पादन हो रहा है। यूरिया पर हो रहे ब्लैक पर रोक लगी है। किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। फसलों का रिकार्ड उत्पादन हो रहा है। अगर प्रदेश में कोई और सरकार होती तो किसानों का गन्ना सड़क पर सूख जाता। किसानों को भरपूर बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में 18 घंटे मिल रही है बिजली
क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि विधायक कमलेश सैनी ने भाजपा सरकार ने गरीबों को बिजली दी है। किसानों को फसल के लिए तेल की लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ता। गांव में 18 घंटे बिजला मिल रही है। महिलाओं को रसोई गैस की कोई परेशानी नहीं है। स्कूलों में बच्चों को ड्रेस, किताबें, बस्ते, खाना मिल रहा है। डा.योगेंद्र सिंह के संचालन में चले कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, मनोज कुमार, पल्लव अग्रवाल, विकसित चौधरी, डा.राम प्रकाश शर्मा, चमन प्रकाश, हरिराज सैनी, पातीराम शर्मा आदि मौजूद रहे। जिला संयोजक हरेंद्र मलिक ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed