{"_id":"5b3e6d494f1c1b97468b4d7a","slug":"21530817865-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंडवत यात्रा पर निकले पुजारी का विधायक ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंडवत यात्रा पर निकले पुजारी का विधायक ने किया स्वागत
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। दंडवत यात्रा करते हुए प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे पुजारी गुरुवार को हसनपुर पहुंचे। पुजारी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं हसनपुर विधायक ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
एक मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा 13 मई से अपने गांव पिवरी थाना इस्लामनगर जिला बदायूं से प्रधानमंत्री से मिलने के लिए दंडवत यात्रा पर निकले हैं। प्रधानमंत्री से मिलकर आर्थिक आधार परआरक्षण, किसानों की कर्जमाफी एक समान, बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के बच्चों को बालिग होने तक खर्च वहन करने की मांग उठाएंगे। दंडवत यात्रा कर रहे बाबा राहुल शर्मा ने बताया कि दंडवत यात्रा करते हुए 45 में दिन हसनपुर पहुंचे हैं। बाबा राहुल शर्मा को हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया है। रात्रि विश्राम हसनपुर स्थित शिवाला मंदिर झारखंड महादेव में रहेगा।