{"_id":"5b2d3daf4f1c1b684d8b7d03","slug":"21529691567-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को सौंपा पत्र
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द चलाई जाएं बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनें
नजीबाबाद। बंद पड़ीं महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू न होने पर अधिवक्ताओं एवं नागरिकों ने अब राष्ट्रपति से ट्रेनें संचालित कराने की मांग की है।
बार संघ नजीबाबाद के पूर्व संयुक्त सचिव देवप्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा से मिला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि रेलवे द्वारा काफी समय से अप और डाउन दिशा में संचालित होने वाली लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन, बांदीकुई-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद कर रखा है। पैसेंजर ट्रेनों से छोटे स्टेशनों से जुड़े ग्रामीण अंचलों के लोग सफर करते हैं। ट्रेनों में दैनिक यात्री के रूप में गांवों के मजदूरपेशा लोगों के साथ साथ गांव से शहरों में स्थित स्कूलों में पढ़ने आने वाले बच्चे भी शामिल होते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर बंद पैसेंजर ट्रेनें चलवाने की मांग की। इस दौरान फहीम अहमद, अजय, जयदीप, नौबहार, विपिन कुमार, प्रदीप प्रजापति, दिव्यांशु, सुधीर चौहान, घनश्याम सिंह, प्रीतम सिंह, विपिन कुमार, इमरान आदि शामिल रहे।