{"_id":"5b04679d4f1c1bd7408b70d1","slug":"21527015325-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों को दिए निर्देश
Updated Wed, 23 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलरों को दिए निर्देश
नगीना। जिला पूर्ति निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि समस्त राशन डीलर सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्डों को तत्काल आधार कार्ड से लिंक कराएं।
मंगलवार की शाम तहसील सभागार में आयोजित तहसील के समस्त राशन डीलरों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी उपभोक्ता हैं, उन सभी के राशन कार्ड तुरंत आधार कार्ड से लिंक कराएं जाएं ताकि राशन बाटने में किसी प्रकार की परेशानी या हेराफेरी न हो सके। उन्होंने राशन डीलरों को चेतावनी दी, यदि कोई भी राशन डीलर वितरण करने में हेराफेरी करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एसडीएम गजेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक चौधरी विनीत कुमार, खाद्य निरीक्षक महेश गौतम, राशन डीलर नफीस अहमद, टिकेंद्र विश्नोई, सुभाष शर्मा, स्ना हैदर, ओमप्रकाश सिंह, अनुज शर्मा, राजपाल सिंह, मोहम्मद सगीर, गोपाल, सतीश कुमार, दिनेश विश्नोई, बलराम सिंह, अब्दल मालिक समेत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के समस्त राशन डीलर मौजूद रहे।