फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वच्छ भारत स्वच्छ इंटर्नशिप

स्वच्छ भारत स्वच्छ इंटर्नशिप

Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत स्वच्छ इंटर्नशिप
बिजनौर। इस बार विद्यार्थियों की स्कूल-कॉलेज की छुट्टी गांव में केवल पढ़ाई, खेल या खेती के कामों में ही खत्म नहीं होगी। इस बार युवाओं को गांवों में स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा। गांवों में ये विद्यार्थी व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से श्रमदान करेंगे और अपने कार्य की वीडियो आदि बनाएंगे। इन वीडियो के आधार पर केंद्र सरकार इन युवाओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

छुट्टी को लेकर युवाओं में अलग ही उत्साह होता है। कुछ छुट्टी का प्रयोग पढ़ाई में, कुछ खेलने में, कुछ घूमने में तो कुछ घर-खेती के कामों में हाथ बंटाने में करते हैं। अपनी-अपनी दिलचस्पी के आधार पर अपनी छुट्टी को पूरा करते हैं। हालांकि युवाओं का अधिकतर समय खाली बीतता है। इस समय को सरकार द्वारा अब स्वच्छता अभियान के जन आंदोलन में लगाया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से अब गांवों के युवाओं को जोड़ा जाएगा। युवा या नेहरू युवा क्लब के सदस्य व्यक्तिगत रूप से 31 जुलाई तक कम से कम 100 घंटे या दस लोगों की टीम के साथ 10 घंटे श्रमदान करेंगे। रोजाना इस अभियान की वीडियो, फोटो, स्टोरी आदि बनाकर अपलोड की जाएगी। श्रेष्ठ काम करने वाले सदस्यों या ग्रुपों को 30 हजार, 20 हजार व दस हजार का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा इन युवाओं को प्रमाण दिया जाएगा तथा राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये होंगे काम
इस अभियान के अंतर्गत गांव वालों को शौचालय निर्माण के लिए जागरूक करना, सफाई के लिए श्रमदान व जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, घर-घर जनसंपर्क, नारा लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा गांवों में स्वच्छता मेले भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो क्रेडिट नंबर दिए जाएंगे
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग इन विद्यार्थियों को दो क्रेडिट नंबर भी दिए जाएंगे। इन युवाओं के ये दो नंबर उनके टोटल में उसी तरह जुड़ेंगे जैसे एनसीसी व एनएसएस के नंबर जुड़ते हैं।

युवाओं को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास
युवाओं का अधिकतर समय मोबाइल, कंप्यूटर और पेन के साथ घर-कॉलेज की चारदीवारी में ही बीतता है। युवाओं में समाजसेवा करने की प्रबल भावना तो है, लेकिन वे कुछ काम शुरू नहीं कर पाते। इस अभियान के अंतर्गत युवाओं को समाज में बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की गई है।


15 जून तक रहा सकते हैं पंजीकरण
इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए युवा अपने कॉलेज में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए, शिक्षकों या अन्य स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा भारत सरकार की वेबसाइट पर 15 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। नेहरू युवा केंद्र के जिला नोडल अधिकारी संजीव कुमार के अनुसार समाज में बदलाव लाना युवाओं का सामाजिक दायित्व है। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप से युवाओं को सामाजिक बदलाव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed