{"_id":"5abfcc2d4f1c1bf1618b4b56","slug":"21522519085-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंधौरा में व्यक्ति के छप्पर के घर में लगी आग से पांच हजार की नकदी सहित सब कुछ जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंधौरा में व्यक्ति के छप्पर के घर में लगी आग से पांच हजार की नकदी सहित सब कुछ जल कर राख
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट। गांव मंधौरा में शनिवार सुबह एक व्यक्ति के छप्परनुमा घर में लगी आग से उसका घर में रखा सब कुछ सामान जल कर नष्ट हो गया। गृह स्वामी ने बताया कि परिवार के किसी सदस्य को आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। घर में रखे पांच हजार की नगदी और हजारों की कीमत का सामान जल कर नष्ट हो गया।
गांव के वीर सिंह पुत्र हरपाल सिंह ने बताया कि वे मजूदरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार सुबह अचानक उसके घर में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। वह परिवार के साथ छप्परनुमा घर रहता है। आग लगने से उसका घर में रखा सब कुछ सामान जल कर नष्ट हो गया। आग में जलने से कुछ भी सामान नहीं बचा। मेहनत मजदूरी कर बच्चों की पढ़ाई के लिए रखे पांच हजार की नकदी भी जल कर राख हो गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह से काबू पाया। आग से छप्पर के घर में रखे बिस्तर, गेहूं, चावल , कपड़े यहां तक कि उसकी बेटी के कक्षा एक लेकर आगे की कक्षा तक के रखे शैक्षिक प्रमाण पत्र भी आग में जल कर राख हो गए। वीर सिंह के दो बच्चे है। इनमें दो पुत्र दो पुत्री है। परिवार के सदस्यों के रहने को वीर सिंह के पास छत तक नहीं है। आग से डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। उधर, तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। वे मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई करेंगे। पीड़ित परिवार की मदद कराने का प्रयास करेंगे।