{"_id":"5ab54d704f1c1ba3238b6dce","slug":"21521831280-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों के रिक्त पदों के लिए मतदान 24 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों के रिक्त पदों के लिए मतदान 24 मार्च को
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। सहकारी समितियों के रिक्त पदों पर 24 मार्च शनिवार को एक दिवसीय चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी। जिला सहकारी बैंक व जिला सहकारी संघ के प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर अधिक मारामारी है। राजनीतिक दलों ने अपने अधिक से अधिक प्रत्याशी जिताने को लेकर पूरी ताकत झोक रखी है।
सहकारी समितियों के सह जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यपाल सिंह के अनुसार जिले की किसी सहकारी समिति में सभापति का पद रिक्त नही है। किसान सेवा सहकारी समिति नहटौर दक्षिण में उपसभापति का चुनाव होना है। जिले की 18 सहकारी समितियों में जिला सहकारी बैंक व जिला सहकारी संघ के प्रतिनिधियों का चुनाव होना है। समितियों के निर्वाचित प्रतिनिधि जिला सहकारी बैंक के संचालक व चेयरमैन के चुनाव में प्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। हर समिति से छह प्रतिनिधि चुने जाने हैं।
ये हैं नामांकन प्रक्रिया
बिजनौर। सहकारी समितियों के सभापति, उपसभापति व अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 24 मार्च शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। साढ़े नौ बजे तक अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। निस्तारण के बाद 10.30 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक नामजदगी, उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। साढ़े बारह बजे वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा। डेढ़ से दो बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव चिह्न का आवंटन होने के बाद तीन बजे से चार बजे तक वोट पड़ेंगे। चुनाव के तुरंत बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
खुडाहेड़ी बना राजनीतिक चुनावी अखाड़ा
बिजनौर। किसान सेवा सहकारी समिति खुडाहेड़ी बैंक प्रतिनिधियों के चुनाव का राजनीतिक अखाड़ा बन गया है। पिछले माह हुए समिति के निर्वाचन में वहां बवाल हो गया था। वृत्तिका पद पर सुधीर पाराशर को जिला सहकारी बैंक के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। सह जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यपाल सिंह के अनुसार जिला सहकारी बैंक व जिला सहकारी संघ के प्रतिनिधि के चुनाव के लिए 24 मार्च को दोबारा वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनसे कुछ लोगों ने जबरन निर्वाचन पत्र जारी करा लिया था। निर्वाचन अधिकारी ने माना है कि उनके स्तर से चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया में गलती हुई है। सुधीर पाराशर का कहना है कि निर्वाचन अधिकारी का आरोप गलत है। निर्वाचन अधिकारी सत्ताधारी नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं।