{"_id":"5a57b0544f1c1bf2188b4694","slug":"21515696212-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के गोद लिए गांव में सीवर टैंक पर नहीं स्लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के गोद लिए गांव में सीवर टैंक पर नहीं स्लैब
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
एक साल में ही जर्जर हो गए शौचालय
बिजनौर।
डीएम जगतराज के गोद लिए गांव चौकपुरी में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत बनाए गए शौचालयाें में गड़बड़ी की आशंका होने लगी है। एक ही साल में शौचालयों के गेट उखड़ने लगे हैं और लेंटर टूटने लगा है। कई जगह सीवर टैंक पर स्लैब तक नहीं डाला गया है।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले में हजारों परिवारों के लिए इज्ज्तघर बनाए गए हैं। इन इज्ज्तघरों के निर्माण और प्रयोग के बारे में भी अधिकारियों की टीम पूरी निगरानी रख रही है। डीएम ने ब्लाक हल्दौर के गांव चौकपुरी को गोद ले रखा है। यहां अभियान के अंतर्गत 187 शौचालय बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत में बने कई इज्ज्तघरों के सीवर टैंक पर स्लैब तक नहीं डाले गए हैं। गांव के छतरपाल सिंह, ओमवती आदि के घर में बने सीवर टैंक पर स्लैब नहीं डाला गया है। काले ने अपने घर में सीवर टैंक खुद अपने रुपये लगाकर बनाया।
महेंद्र सिंह, माया देवी के इज्ज्तघर का लेंटर टूटने लगा है। रामपाल के घर में बने इज्ज्तघर का दरवाजा तो कुछ ही दिनों में टूटकर गिर गया। सोमवीर, शेर सिंह, विशाल आदि का कहना है कि उनके घर में बनाए गए इज्ज्तघर हल्की बारिश में भी चूने लगते हैं। गांवों की सड़कों का भी बुरा हाल है। कई जगह पर कीचड़ से सड़क पर चलना दूभर हो जाता है। गांव वालों का कहना है कि अगर जांच कराई तो गांव में इज्ज्तघर निर्माण में भारी घोटाला सामने आएगा। डीपीआरओ मनीश कुमार ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है, जांच के लिए टीम बनाई गई है।