फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला अस्पताल में जल्द तैनात होंगे हड्डी रोग विशेषज्ञ

जिला अस्पताल में जल्द तैनात होंगे हड्डी रोग विशेषज्ञ

Wed, 27 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जल्द तैनात होंगे हड्डी रोग विशेषज्ञ
बिजनौर। जिला संयुक्त चिकित्सालय में जल्द हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। इसके लिए अपर निदेशक मुरादाबाद ने सीएमओ को अफजलगढ़ में तैनात चिकित्सक डा. संजय को जिला अस्पताल भेजने के लिए निर्देश दिए है।
विज्ञापन

प्रदेश भर में चिकित्सकों की कमी है। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजनौर के जिला अस्पताल में भी पदों के सापेक्ष बहुत कम चिकित्सक है। इसके बावजूद भी शासन ने पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय से सर्जन वीके शुक्ला को बरेली का सीएमओ बना दिया। इसके बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अनिल अग्रवाल को इटावा का सीएमओ बना दिया। मगर, दोनों के स्थान पर किसी भी चिकित्सक की तैनाती नही की गई। करीब चार दिन पहले अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. जगवंती रानी ने मंडल के सीएमओ और सीएमएस की बैठक ली थी। बैठक में बिजनौर के जिला अस्पताल में सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने का मुद्दा उठा। इस पर फैसला लेते हुए उत्तराखंड कैडर से अफजलगढ़ में तैनात हुए चिकित्सक डा. संजय वर्मा को जिला अस्पताल में तैनात करने के लिए सीएमओ डा. राकेश मित्तल को निर्देश दिए गए। सीएमओ ने बताया कि जल्द की डा. संजय को रिलीव कर दिया जाएगा। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का आदेश उनको मिल गया है।
विज्ञापन


चिकित्सक नहीं होने से अस्पताल बना रेफर सेंटर
जिला संयुक्त चिकित्सालय में सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेशन होने भी बंद हो गए है। यहां तक की सड़क दुर्घटना में भी आने वाले मरीजों को भी मेरठ रेफर कर दिया जाता है। डा. अनिल अग्रवाल के जाने से जिला विकलांग बोर्ड भी लगना बंद हो गया। विकलांग बोर्ड नहीं लगने से दिव्यांगों के प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed