फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ब्लॉक लेखा प्रबंधक पर कार्रवाई को सीएमओ का पत्र लिखा

ब्लॉक लेखा प्रबंधक पर कार्रवाई को सीएमओ का पत्र लिखा

Sat, 09 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक लेखा प्रबंधक पर कार्रवाई को सीएमओ का पत्र लिखा
बिजनौर। ब्लॉक लेखा प्रबंधक द्वारा पीएफएमएस आईडी व पासवर्ड नहीं लौटाने पर डीएम के निर्देश पर एसीएमओ आरसीएच (रि-प्रोडेक्टिव चाइल्ड केयर) ने ब्लॉक लेखा प्रबंधक की सेवा समाप्त करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। लेखा प्रबंधक ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक व अन्य अधिकारियों पर अवैध रूप से कार्य कराने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

चंदक पीएचसी पर तैनात ब्लॉक लेखा प्रबंधक अनिल कुमार का 25 सितंबर 2017 को नजीबाबाद पीएचसी स्थानांतरण कर दिया था। चंदक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें 27 अक्तूबर को कार्य मुक्त कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक नजीबाबाद पीएचसी पर कार्यों में योगदान नहीं दिया और तबीयत खराब होने से ड्यूटी पर उपस्थित होने में असमर्थता जताई। वहीं अनिल कुमार ने कार्यमुक्त होने के बाद भी पीएफएमएस आईडी व पासवर्ड नहीं लौटाया है और इस दौरान पीएफएमएस एडवाईस तैयार कर भुगतान कराया है, जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। वहीं लेखा प्रबंधक अनिल कुमार ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक व अन्य अधिकारियों पर अवैध रूप से कार्य करने का आरोप लगाया है। 29 नवंबर को हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम जगतराज ने ब्लॉक लेखा प्रबंधक अनिल कुमार की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए थे। एसीएमओ आरसीएच ने अनिल कुमार पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेज दिया है। एसीएमओ आरसीएच डा.रोहताश ने बताया कि डीएम ने ब्लॉक लेखा प्रबंधक की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


क्या है पीएफएमएस
एसीएमओ आरसीएच डा.रोहताश ने बताया कि सरकारी विभागों में कंपनियों को पीएफएमएस के द्वारा ही पेमेंट किया जाता है। ऑन लाइन पेमेंट करने के लिए कंप्यूटर से पीएफएमएस तैयार कर बैंक भेजा जाता है। इसके साथ एक पत्र और भेजा जाता है, तभी कंपनी को ऑन पेमेंट भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed