{"_id":"5a1c58484f1c1b96698b5b82","slug":"21511807048-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने ग्रामीण जीवन पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने ग्रामीण जीवन पर डाला प्रकाश
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमिनार में ग्रामीण जीवन पर डाला प्रकाश
बिजनौर। आरबीडी महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में एमए प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा भारत में ग्रामीण जीवन विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। छात्रा ज्योति धीमान ने ग्रामीण परिवारों में आ रहे परिवर्तन, ग्रामीण जीवन में परिवार का महत्व, राखी ने ग्रामीण शिक्षा, सोनम रानी ने ग्रामीण धर्म, अक्षिता तालन ने निर्धनता, चांदनी ने ग्रामीण कृषक आंदोलन, संगीता ने पंचायत की भूमिका, प्रिया ने सिंचाई के साधन, मनीता ने नियोजित परिवर्तन, मीनाक्षी ने ग्राम पंचायत के महत्व पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्या डॉ. विदुषी भारद्वाज, पूर्व प्राचार्या डॉ. रश्मि त्रिवेदी, डॉ. मंजुला कुमार ने भी ग्रामीण जीवन के विविध पक्ष रखे। छात्राओं को भारत में ग्रामीण जीवन पर एक वीडियो फिल्म भी दिखाई गई, चलो चले गांव की ओर प्रदर्शनी लगाई गई। संयोजक डॉ. जकिया रफत रहीं। आयोजन में डॉ. मंजू चौधरी, डॉ. सुनयना गुप्ता, सीमाब आदि का सहयोग रहा।