फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नगरपालिका परिषद नजीबाबाद, नगर पंचायत जलालाबाद व साहनपुर

नगरपालिका परिषद नजीबाबाद, नगर पंचायत जलालाबाद व साहनपुर

Wed, 22 Nov 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद नजीबाबाद, नगर पंचायत जलालाबाद व साहनपुर
25 केंद्रों पर 69,319 मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के लिए कुल 25 मतदान केंद्रों पर 93 बूथों पर 69,319 मतदाता अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 25 वार्ड सदस्य के लिए 135 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।
नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतदाताओं के हाथ में है। सपा से पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां एड. की पत्नी सबिया निशात उर्फ रेशम, भाजपा से अंकित राजपूत की पत्नी ज्योति राजपूत, बसपा से शाहनवाज की पत्नी रिहाना और कांग्रेस से दयावती भाग्य आजमा रहीं हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में गीता देवी, इरम खां, जमीला, रईसा खातून चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए नजीबाबाद से 36,102 पुरूष और 33,217 महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

नजीबाबाद नगरपालिका परिषद क्षेत्र में सबसे अधिक 13 बूथ राजकीय इंटर कॉलेज और सबसे कम एक मात्र बूथ मुगलूशाह उत्तरी भाग के लिए बेसिक प्राइमरी स्कूल सेवाराम बनाया गया। सबसे अधिक 1214 मतदाता मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 37 पर मतदान करेंगे। जबकि सबसे कम 355 मतदाताओं का बूथ पाईबाग के लिए प्रशिक्षण हॉल ब्लाक संसाधन केंद्र बनाया गया है। नजीबाबाद को आठ सेक्टर में बांटा गया है। दो जोनल मजिस्ट्रेट और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहनपुर अध्यक्ष पद के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में
जलालाबाद/साहनपुर। नगर पंचायत जलालाबाद के अध्यक्ष पद के लिए 13 मतदान केंद्रों पर 23 बूथ बनाए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 15,635 मतदाता अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जलालाबाद नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए सपा से पूर्व चेयरमैन हाजी याकूब राईन की पत्नी फैहमीदा, आमआदमी पार्टी से रेशमा चुनाव मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में पूर्व चेयरमैन शकीला पत्नी पूर्व चेयरमैन खलील राईन, ताहिरा अंजुम, फिरोजा, रईसा, शमशीदा और सायरा परवीन अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं। जलालाबाद में 8020 पुरुष और 7615 महिला मतदाता हैं।

उधर, नगर पंचायत साहनपुर में अध्यक्ष पद पर 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 16080 मतदाता करेंगे। साहनपुर से पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, भाजपा से संतोष देवी के अतिरिक्त निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अहसान मंसूरी, इकबाल, नौशाद अख्तर, नसीमा, नाजिम, नौशाद, मकसूद अहमद, मेहराज अहमद, यूनुस, रिहाना परवीन, लईक राईन, रूखसाना परवीन, शमीम अहमद चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed