{"_id":"59f4d3d74f1c1bca678b7d42","slug":"21509217239-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था के नाम पर किया जा रहा मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था के नाम पर किया जा रहा मजाक
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । शासन के मानक प्रशासन और ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। एक राजस्व ग्राम में एक सफाईकर्मी की नीति से ग्राम जोगीरम्पुरी में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है।
ग्राम पंचायत अहमदपुर सादात नजीबाबाद विकास खंड की प्रमुख ग्राम पंचायतों में एक है। यहां की आबादी 10 हजार से अधिक है। एक ओर तो एक हजार की आबादी पर एक सफाईकर्मी तैनात करने का नियम है, मगर दूसरी तरफ एक राजस्व ग्राम पर एक सफाईकर्मी लगाने की भी बात कही जा रही है। राजस्व ग्राम जोगीरम्पुरी में दस हजार से अधिक आबादी होने के बावजूद एकमात्र सफाई कर्मी तैनात है। तैनात एकमात्र सफाईकर्मी सुरेंद्र दूसरे गांव से जोगीरम्पुरी में सफाई करने पहुंचता है। जोगीरम्पुरी में कई धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थल, घना आबादी क्षेत्र बेहतर सफाई न होने से दूषित वातावरण से घिरा है। सफाईकर्मी सुरेंद्र ने बताया कि पहले पंचायत में छह सफाईकर्मी थे। घटते-घटते वह अकेला ही रह गया है ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत में सफाईकर्मी बढ़ाने की मांग प्रशासन से की जा चुकी है। उधर, एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह ने कहा कि बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए नजदीकी पंचायत से सफाई कर्मी भेजकर सफाई अभियान चलाने की बात कही।