{"_id":"59cf82db4f1c1ba1538b4f59","slug":"21506771675-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक के गिरने से युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक के गिरने से युवक की मौत, एक घायल
Updated Sat, 30 Sep 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लिए
फोटो 05
दोनों युवक दिल्ली से जा रहे थे नैनीताल
भूतपुरी में हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर
अफजलगढ़। भूूतपुरी के निकट बाइक गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं लोगों ने फोन करने के बाद भी एंबुलेंस सुविधा न मिलने पर नाराजगी जताई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
दिल्ली कमला मार्केट निवासी देवेंद्र पुत्र राकेश कुमार 28 वर्ष व वासू पुत्र आनंद सिंह 26 वर्ष बाइक से दिल्ली से नैनीताल के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह शनिवार सवेरे 6 बजे के करीब अफजलगढ़ के गांव भूतपुरी के निकट पहुंचे, वैसे ही उनकी बाइक सड़क पर हो रहे गड्ढों में आने से अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर हादसे की सूचना दी और एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया, काफी समय तक नहीं आने पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाने लगी। घायल देवेंद्र की रास्ते में ही मौत हो गई। दूसरा युवक वासू की हालत गंभीर होने के कारण उसे बाहर ले जाया गया है। घटना की सूचना पुलिस ने घरवालों को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया।
एंबुलेंस सेवा मिल जाती तो शायद बच सकती थी जान
सरकारी एंबुलेंस का लाभ जनता को समय पर नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के मितान सिंह, दलीप सिंह, करन सिंह का कहना है कि सवेरे उनके द्वारा कई बार 108 एंबुलेंस को बुलाने को फोन किया गया, लेकिन गाड़ी नहीं आई। यदि घटना के दौरान एंबुलेंस मिल गई होती तो देवेंद्र की जान बच सकती थी।