फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वाल्मीकि बस्ती में घरों में फैला करंट

वाल्मीकि बस्ती में घरों में फैला करंट

Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि बस्ती में घरों में फैला करंट
नांगलसोती। वाल्मीकि बस्ती में बृहस्पतिवार को अचानक घरेलू विद्युत लाइन में उच्च क्षमता का करंट दौड़ गया। इससे सतीश कुमार, पवन कुमार, अजय सिंह, गुड्डू, विनोद, प्रदीप समेत कई ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंक गए। उच्च क्षमता का करंट फैलने से वाल्मीकि बस्ती में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सौफतपुर बिजलीघर को दी, लेकिन उच्च क्षमता का करंट लगातार घरेलू विद्युत लाइनों में चलता रहा। विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर काम के प्रति लापरवाह होने का आरोप लगाते ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अवर अभियंता नवनीत कुमार ने संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र कुमार को वाल्मीकि बस्ती भेजा। लाइनमैन ने बिजलीघर से शटडाउन लेकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। मगर, ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed