फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तिक्रमण हटाने के लिए बुलाई बैठक में अधिकारियों ने की सहयोग की अपील

तिक्रमण हटाने के लिए बुलाई बैठक में अधिकारियों ने की सहयोग की अपील

Sun, 06 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
तिक्रमण हटाने के लिए बुलाई बैठक में अधिकारियों ने की सहयोग की अपील
नूरपुर। सड़क चौड़ी करने के लिए अतिक्रमण कटाने के लिए बुलाई गई बैठक में पीडब्लूडी के अधिकारियों ने व्यापारियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

पिछले वर्ष से नूरपुर-बिजनौर स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। शिव मंदिर से मुरादाबाद रोड पर एक दो स्थान पर छोड़कर चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है। दोनों ओर नालों का भी निर्माण कराया जा चुका है। शिव मंदिर चौक से शहीद तिराहे तक सड़क के दोनों ओर काफी स्थायी निर्माण है। इस कारण यहां पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण की परिधि में आ रहे मकान-दुकान मालिकों को नोटिस भी दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हट पाया है। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता मुकेश जैन ने सभी लोगों से अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने की अपील की । कहा कि जिन स्थानों पर चिन्हीकरण किया गया है वहां से खुद अतिक्रमण हटाकर होने वाली परेशानी से बचें। इस दौरान पीडब्लूडी के अवर अभियंता यूडी पांडेय, अमीन रामबहादुर सिंह, पालिका अधिशासी अधिकारी अब्दुल शबूर, पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, जगेंद्रदत्त जोशी, धर्मेंद्र जोशी, तसलीम अहमद, अजयवीर चौधरी, संदीप जोशी, कय्यूम मिकरानी, वसीम राजा आदि काफी संख्या में नगरवासी व सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed