फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राशन डीलर के यहां छापा मारा

राशन डीलर के यहां छापा मारा

Sun, 06 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर के यहां छापा मारा
स्योहारा। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 164 क्विंटल राशन की हेराफेरी मामले में शुक्रवार की रात एक राशन डीलर के यहां छापा मारा गया। इसकी निशानदेही पर करीब 100 क्विंटल खाद्यान्न बरादम किया। इस मामले में तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश गौतम के नेतृत्व में पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने गांव पाइंदापुर के राशन डीलर घनश्याम के यहां करीब साढ़े 11 बजे छापा मारा। महेश गौतम ने बताया कि जांच में 164 क्विंटल राशन रजिस्टर में दर्ज पाया गया। लेकिन भौतिक सत्यापन में राशन गायब मिला। पूछताछ में डीलर घनश्याम ने बताया कि उसने सारा राशन स्योहारा निवासी शमशाद पल्लेदार को बेच दिया है। टीम ने राशन डीलर की निशानदेही पर शमशाद को पकड़ा। शमशाद ने बताया कि उसने खाद्यान्न स्योहारा के ही एहसान को बेचा। एहसान से पूछताछ कर उसके रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गोदाम पर छापा मारा गया, जहां पर लगभग 100 क्विंटल सरकारी खाद्यान पाया गया। महेश गौतम ने बताया कि घनश्याम, शमशाद और एहसान तीनों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


दुष्कर्म की रिपोर्ट
स्योहारा। थाना नहटौर के एक गांव निवासी महिला ने एसीजीएम कोर्ट में आवेदन देकर बताया कि थाना नहटौर के गांव फरीदपुर के गुलजार शाह ने उसे बहका कर पहले तो उसके साथ दुराचार किया। दो जुलाई की रात करीब आठ बजे गुलजार उसे अपने दोस्त सलमान निवासी हरौली मंगलखेड़ा के यहां उसके लड़के के जन्म दिन के बहाने लाया। जहां जन्म दिन कार्यक्रम नहीं था। वहां उसके पति समेत छह व्यक्तियों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed