{"_id":"57d303e24f1c1bbb613179fb","slug":"21-will-the-chief-secretary-of-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 को प्रमुख सचिव का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 को प्रमुख सचिव का करेंगे घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में तालाबंदी करते उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में अनेक विभागों में तालाबंदी की। कलक्ट्रेट में आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए 22 से 24 अगस्त तक बांहों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया था। वे नायब तहसीलदारों के दस प्रतिशत पदों पर कर्मचारियों की पदोन्नति करने, लेखे का काम करने वाले कर्मचारियों को लेखा संवर्ग का वेतन दिलाने सहित कई मांग करते आ रहे हैं। इस दौरान महामंत्री सतीश चौधरी, घनपत सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ा आदि मौजूद रहे। वहीं यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर 17 वें दिन भी हड़ताल पर रहे। डीआईओएस , बीएसए,जीआईसी, जीजीआईसी और डायट के दफ्तरों का कामकाज पूरी तरह ठप है। कर्मचारियों ने बीएसए कार्यालय में धरना दिया। जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि शासन एवं विभाग के उच्च अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ वार्ता नहीं कर रहे हैं। इसलिए मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने धरना स्थल पर आकर आंदोलन को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नही होती है तो वे समस्त कार्यालयों में तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन